फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now pet dog registration will be mandatory in nagar nigam

UP: घर में है पालतू डाॅगी तो आज ही कर लें ये काम...नहीं तो पकड़ ले जाएगी निगम की टीम, ये व्यवस्था की गई लागू

Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
सार

पालतू पशुओं का पंजीकरण आवश्यक है। इससे उनके स्वास्थ्य, टीकाकरण और देखभाल की निगरानी की जा सकेगी। इसके लिए नगर निगम ने व्यवस्था लागू की है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्ती की गई है।

विज्ञापन
Now pet dog registration will be mandatory in nagar nigam
dog - फोटो : adobe stock

विस्तार

आगरा में नगर निगम ने पालतू पशु पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बावजूद पंजीकरण करने वालों की संख्या काफी कम है। इसको लेकर नगर निगम अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। शहर की सीमा में पाले जा रहे देसी-विदेशी नस्ल के बगैर पंजीकृत डाॅगी को नगर निगम की टीम पकड़ लेगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने पालतू पशु पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बना दिया है। मेरा आगरा एप पर ऑनलाइन पालतू पशु पंजीकरण सेवा शुरू की है। पशु मालिकों को अब नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं है, बल्कि वह अपने मोबाइल से ही पालतू पशुओं का पंजीकरण कर सकते हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल में 123 और मई में 27 लोगों ने अपने डाॅगी का पंजीकरण कराया है, जिससे निगम को 59 हजार रुपये की आय भी हुई है। हालांकि यह काफी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक आंकड़े के मुताबिक, पालतू डाॅगी की संख्या 50 हजार से भी अधिक है। नगर निगम ने विदेशी नस्ल के कुत्तों के लिए 500 रुपये, जबकि देसी कुत्ते, बिल्ली और खरगोश के लिए 100 का पंजीकरण शुल्क रखा है। 1 अप्रैल 2025 के बाद आवेदन करने वालों को 5 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क देना होगा।

पशुओं का मिल जाएगा रिकाॅर्ड
पालतू पशुओं का पंजीकरण आवश्यक है। इससे उनके स्वास्थ्य, टीकाकरण और देखभाल की निगरानी की जा सकेगी। यह योजना सिर्फ पालतू जानवरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्ट्रीट डॉग्स और अन्य पशुओं के कल्याण को भी बढ़ावा देगी। पंजीकरण करने से नगर निगम के पास पालतू पशुओं का पूरा रिकाॅर्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed