फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now murderous cold, two killed

अब जानलेवा ठंड, दो की मौत

Tue, 19 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 19 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now murderous cold, two killed
देरी से आई सर्दी अब जानलेवा होने लगी है। सोमवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा और ठंड दो लोगों की मौत की वजह बन गया। सोमवार को पारा सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया। सुबह कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता जीरो रही। शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड व गलन और बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। दिन हो या रात, सर्दी से राहत के अभी आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के बाद जहां तापमान में बढ़ोतरी होने लगती थी, वहीं इस साल मौसम की उल्टी चाल में अब सर्दी बढ़ती जा रही है। सोमवार को ठंड लगने से बाह के बिजौली गांव में गंगाराम (56) और जैतपुर के चरीथा गुड़ियाना गांव में महारानी देवी (58) पत्नी मुकुट सिंह की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पोस्टमार्टम कराए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने गांव में किसी को भी कंबल नहीं दिया है। एसडीएम बाह उमाशंकर ने कहा कि इन मौतों की सूचना नहीं मिली लेकिन वे इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

सूबे में तीसरा सबसे ठंडा शहर
आगरा सूबे में तीसरा सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। सोमवार को लखनऊ में पारा 2.4 डिग्री तो मेरठ में 2.8 डिग्री रहा। आगरा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। सुबह 5 बजे मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद दो घंटे में ही कोहरा इतना घना हो गया कि दृश्यता शून्य हो गई। कोहरे के कारण सुबह बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली वैन धीमी गति से चलीं तो ऑटो से जाने वाले बच्चे ठिठुरते रहे। पूरे दिन शीतलहर चलने और धूप न निकलने से हवाएं तीर सी चुभीं। शाम को 7 बजे बूंदाबांदी होने से गलन और बढ़ गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अंकल, छुट्टी कर दो ना प्लीज
इस साल जनवरी की शुरूआत में ठंड न पड़ने से स्कूल खुले रहे, लेकिन अब पांच दिनों से जारी सर्दी और कोहरे से लोग कंपकंपा रहे हैं। स्कूली बच्चों और अभिभावकों प्रशासन से अवकाश घोषित करने की मांग की है। डीएम आफिस पर भी सैकड़ों अभिभावक रात तक फोन करके पूछते रहे कि स्कूल खुलेंगे या नहीं। शहर की तरह ही अछनेरा, फतेहाबाद, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, किरावली में स्कूली बच्चे कोहरे में कांपते हुए पहुंचे।
अब बिक रहे हीटर, पर बिजली गुल
कड़ाके की सर्दी ने हीटर और गीजर के बाजार को गर्मा दिया है। सबसे ज्यादा हीटर व हीट कन्वेक्टर की डिमांड निकली है, वहीं वूलन अंडरगारमेंट की मांग में भी इजाफा हुआ है। एक से डेढ़ हजार रुपये कीमत के हीटर ज्यादा मांग में है। महंगे हीटर चंद दिनों की सर्दी के लिए खरीदने से लोग बच रहे हैं। हालांकि सर्दी बढ़ते ही सुबह बिजली की कटौती भी शुरू हो गई है। सुबह 6 से 9 बजे तक शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल रह रही है।

खेती को नहीं फायदा
पूरे दिसंबर और जनवरी के पहले पखवाड़े तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, लेकिन अब यह सामान्य से चार डिग्री तक नीचे है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इससे गेहूं और आलू को हो चुके नुकसान की भरवाई नहीं हो पाएगी। जब फसल को तापमान कम होने की जरूरत थी, तब पारा ऊपर रहा और अब यह कम हो रहा है। इससे फसलों में रोग लगने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed