फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now, Lucknow will defeat Agra

अब लखनऊ से मात खाएगा आगरा

Sat, 30 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 30 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Now, Lucknow will defeat Agra
देश के पहले 20 स्मार्ट शहरों की सूची में पिछड़ने के बाद अब अपना शहर लखनऊ से मात खाने की कगार पर है। क्योंकि रैंकिंग में लखनऊ से पीछे रहने के कारण फास्ट ट्रैक के तहत चुने जाने वाले विभिन्न प्रदेशों के 23 और शहरों की सूची में भी आगरा शामिल नहीं हो सकेगा। अब दूसरे चरण पर ही आस टिकी है।
विज्ञापन

बता दें कि मोदी सरकार ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रथम चरण के लिए 20 शहरों को स्मार्ट शहर बनाने की घोषणा कर दी है। इस सूची में प्रदेश का एक भी शहर जगह नहीं बना पाया था। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के लिए देशभर से चुने गए 97 शहरों के प्रतिनिधियों की शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वीडियो काफ्रेंसिंग हुई। नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह भी इसमें शामिल थे। काफ्रेंसिंग बाद उन्होंने बताया कि मंत्रालय के अधिकारियों ने तय किया है कि फास्ट ट्रैक के तहत इसी अप्रैल में स्मार्ट सिटी के लिए 23 और शहरों को चुना जाएगा। इनमें पहले उन प्रदेशों के शहरों को मौका दिया जाएगा, जिनका एक भी शहर पहली सूची में शामिल नहीं हो सका है। इसमें भी प्रदेश के वह शहर पहले शामिल किए जाएंगे, जिनकी रैकिंग सबसे ज्यादा होगी। ऐसे में आगरा ये मौका भी गवां देगा। क्योंकि 53.24 नंबरों के साथ लखनऊ ऑल इंडिया रैकिंग में 29वें और प्रदेश में पहले नंबर पर है। वहीं, आगरा 52.69 नंबरों के साथ ऑल इंडिया रैकिंग में 35वें और प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। बता दें कि योजना के प्रथम चरण की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल का एक भी शहर शामिल नहीं है।
विज्ञापन


कठेरिया के शहर ने मोदी
के संसदीय क्षेत्र को दी शिकस्त
स्मार्ट सिटी की रैकिंग में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के शहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को पीछे छोड़ दिया है। आगरा को जहां 52.69 अंक मिले हैं वहीं, वाराणसी 40.21 अंक ही हासिल कर सका है। यही वजह है कि ऑल इंडिया रैकिंग में आगरा 35वें और वाराणसी 96वें नंबर पर है। प्रदेश में भी वह काफी पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था चयन का आधार
शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, उच्च स्तरीय कमेटी ने राज्यों से आए सुझावों को क्रियान्वयन ढांचा, परिणाम, नागरिक भागीदारी, रणनीतिक योजना, दृष्टि-लक्ष्य, सिटी प्रोफाइल के आधार पर चयनित किया है।


नगर आयुक्त ने जताई आपत्ति
वीडियो कॉफ्रेंसिंग के दौरान नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह ने फास्ट ट्रैक के तहत शहरों के चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि ऑल इंडिया रैकिंग में कई प्रदेशों के शहर आगरा से पीछे हैं। मगर, इस नये बदलाव की वजह से वे आगे निकल जाएंगे। नगर आयुक्त इस आपत्ति का पंजाब के प्रमुख सचिव ने भी समर्थन किया।


ऑल इंडिया रैकिंग
शहर        रैंकिंग
लखनऊ - 29
आगरा - 35
कानपुर - 41
अलीगढ़ - 52
इलाहाबाद - 79
झांसी - 82
मुरादाबाद - 86
गाजियाबाद - 87
बरेली - 88
रामपुर - 89
सहारनपुर - 92
वाराणसी - 96
-----------------
आठ शहरों के नंबर
लखनऊ - 53.24
आगरा - 52.69
इलाहाबाद - 45.5
गाजियाबाद - 43.01
बरेली - 42.68
रामपुर - 42.67
सहारनपुर - 42.09
वाराणसी - 40.21
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed