{"_id":"595fb4bd4f1c1be2398b48f9","slug":"now-farah-railway-station-is-named-after-deendayal-upadhyay","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा ये रेलवे स्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा ये रेलवे स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
फरह टाउन
- फोटो : अमर उजाला
संघ परिवार की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो ही गई। फरह टाउन का नाम बदलकर दीनदयाल धाम स्टेशन कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना 30 जून को ही जारी हो गई थी लेकिन शुक्रवार को राज्यपाल ने इस अपनी मुहर लगाते हुए रेलवे रिकार्ड में नाम बदलने का आदेश जारी कर दिया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान का रेलवे स्टेशन फरह में है। इस स्टेशन का नाम टाउन फरह था। संघ परिवार इस रेलवे स्टेशन का नाम पंडित जी के नाम से कराने के लिए करीब 20 साल से प्रयास कर रहा था। प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक चिट्ठिया दौड़ रही थीं।
अब सरकार ने इस स्टेशन का नाम दीनदयाल धाम स्टेशन कर दिया है। शुक्रवार को राज्यपाल कार्यालय से उत्तर मध्य रेलवे के जीएम व आगरा के डीसीएम कार्यालय को पत्र जारी हो गया। डीसीएम संचित त्यागी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को फरह टाउन स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल धाम करने का आदेश मिल गया है। शीघ्र ही नाम बदलकर बोर्ड पर अंकित कराया जाएगा।
विज्ञापन
दीनदयाल धाम के निदेशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन का नाम बदल गया है। यहां की जनता एक लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी। रिजर्वेशन काउंटर की भी मांग की जा रही है। कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए भी सरकार को पत्राचार किया जा रहा है।