फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now common people will easily get information about the climate of the district

Agra News: अब आम लोगों को आसानी से मिलेगी जिले की आबोहवा की जानकारी

Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now common people will easily get information about the climate of the district
कासगंज। जिले की आबोहवाकी जानकारी अब लोगों को आसानी से मिल सकेगी। जिले में शीघ्र ही प्रदूषण मापन केंद्र स्थापित होगा। शासन ने इसकी स्थापना के लिए स्वीकृति दे दी है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू की है। आबोहवा की जानकारी एवं जल प्रदूषण मापने के लिए टीमों की तैनाती भी की जा रही है।अभी तक जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक की जानकारी लोगों को इंटरनेट पर ही मिल पा रही थी। अब प्रदूषण मापन केंद्र के माध्यम से यह जानकारी सटीक रूप से मिल पाएगी। इंटरनेट पर आने वाली जानकारी को लेकर संशय रहता था। प्रदूषण मापन केंद्र की स्थापना होने पर प्रदूषण मापन यंत्रों के माध्यम से वायु गुणवत्ता की निगरानी निरंतर हो सकेगी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग जमीन तलाश रहा है। शासन के द्वारा 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जिले में स्नान पर्वों पर वाहनों का आवागमन काफी होता है। गंगा किनारे भीड़ उमड़ने के कारण रेत के गुबार भी उठते हैं जिससे वायु की गुणवत्ता प्रभावित होती है। वहीं जिले में संचालित होने वाले ईंट-भट्टों से निकलने वाले धुएं व धूल के कण भी वायु प्रदूषण करते हैं। अन्य औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से धुआं निकलता है। ऐसी स्थिति में वायु की गुणवत्ता कितनी प्रभावित हो रही है इसका सटीक आकलन हो सकेगा। भूमि की तलाश पूरी होते ही यह केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा। वायु गुणवत्ता को परखने और जलस्रोतों के प्रदूषण को परखने और निगरानी के लिए टीम भी तैनात की जाएगी। जिले में स्थायी टीम अभी तक नहीं थी। जिसके कारण अलीगढ़ के प्रदूषण कार्यालय से ही टीम आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed