फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shikohabad: accident on the expressway, three died... many injured.

UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत; मथुरा से मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

Sat, 09 Nov 2024 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिकोहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, शिकोहाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 12:21 AM IST
सार

एक टूरिस्ट बस चालक को झपकी आने के चलते एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में जा टकराई। इस घटना में अब तक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Shikohabad: accident on the expressway, three died... many injured.
हादसे में क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात चालक को झपकी आने से टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर खड़े हुए डंपर से टकरा गई। हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टेंपो ट्रैवलर सवार लोग मथुरा से मुंडन कराकर लखनऊ लौट रहे थे। लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप अपने पांच वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने शुक्रवार को लखनऊ से परिवार व रिश्तेदारों के साथ टेंपो ट्रैवलर किराए पर लेकर मथुरा गए थे।

विज्ञापन


 

Shikohabad: accident on the expressway, three died... many injured.
हादसे में क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार रात 10:30 बजे के करीब थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 49 के पास टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर के चालक को झपकी आना बताया गया है। इसके चलते टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप व बिटाना देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। जबकि 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - दर्दनाक: एटा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने रौंदा; तीन की मौत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shikohabad: accident on the expressway, three died... many injured.
हादसे में क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस - फोटो : अमर उजाला

ये लोग हुए घायल
नीता (42) निवासी मोहिद्दीनपुर गागौरी लखनऊ, लवशिखा (13) पुत्री संदीप, नैतिक (15) पुत्र सज्जन, रितिक (12) पुत्र सज्जन, कार्तिक (9) पुत्र संदीप निवासी मोहिद्दीनपुर गगौरी लखनऊ, प्रांशु (13) पुत्र सुशील निवासी गुलड़िया काकौरी लखनऊ, संजीवन (43) निवासी सैथा लखनऊ, गीता (42) निवासी मोहिद्दीनपुर लखनऊ, सुशील कुमार (30) पुत्र बिहारी निवासी दौलतखेड़ा थाना काकौरी लखनऊ, शशि देवी (44) निवासी ककौरी लखनऊ, इनकी नातिन चमचम (4), सावित्री देवी (41) निवासी ककौरी थाना लखनऊ व इसकी नातिन आरोही (डेढ़ वर्ष), रिया (16) पुत्री प्रभुद्दीन निवासी करैटा लखनऊ, पूनम (29) निवासी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ, फूलमती (40) निवासी मोहिद्दीनपुर, बेटी सारिका (13) एवं रूबी (29) निवासी लखनऊ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो ट्रैवलर में कैंटर ने मारी टक्कर, तीन की मौत...आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed