{"_id":"675b3e80914e7c7f2d069fa4","slug":"now-a-girl-suffering-from-diphtheria-has-died-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-124917-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डिप्थीरिया से पीड़ित अब एक बालिका की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डिप्थीरिया से पीड़ित अब एक बालिका की हुई मौत
Fri, 13 Dec 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डिप्थीरिया संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा। इस बीमारी से संक्रमित सोरों के भसवाली गांव की एक बालिका की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर 66 लोगों की जांच की। इसके साथ ही आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया था।
भसावली गांव निवासी अरसी (8) पुत्री खान मुहम्मद को डिप्थीरिया की शिकायत थी। परिजन उसे गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे लेकर कासगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे बाहर ले जाने की सलाह दिए।
इस पर परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने भी परीक्षण के बाद बालिका को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए। आगरा से भी डॉक्टरों ने बालिका को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डिप्थीरिया से बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाकर दुबारा से शिविर लगाई। शिविर में मृत बालिका के परिजन के अलावा आसपास के घरों में रहने वालों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। गांव में 66 लोगों की जांच की गई।
टीम में बीपीएम अखंड प्रताप सिंह, डॉ. अकबर हुसैन, स्टाफ नर्स ललितेश वर्मा, वार्ड व्यॉय वीरी सिंह, एलटी जीशान खान आदि मौजूद रहे।