{"_id":"5d5e52e78ebc3e6c2a15e4dd","slug":"now-30-prisoners-shifted-from-jammu-and-kashmir-to-central-jail-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से आगरा शिफ्ट किए 30 और बंदी, हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा में पहुंचे केंद्रीय कारागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से आगरा शिफ्ट किए 30 और बंदी, हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा में पहुंचे केंद्रीय कारागार
Thu, 22 Aug 2019 04:47 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 22 Aug 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सरकार भी लगातार एहतियात बरत रही है। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहती है। घाटी की जेलों में बंद पत्थरबाज और अलगाववादियों को दूसरे प्रदेशों की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। आगरा में गुरुवार को घाटी से 30 और बंदी पहुंचे हैं। अब तक 56 बंदी आगरा के केंद्रीय कारागार में आ चुके हैं।
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर जेल से 30 बंदियों को आगरा सेंट्रल जेल लाया गया है। पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (पीएसए) और अन्य धाराओं में बंद ये कैदी पत्थरबाज और आतंकी बताए गए हैं।
इन्हें विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट लाया गया। वहां से बेहद कड़ी सुरक्षा में हलवाई की बगीची स्थित जेल ले जाया गया। जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से आगरा शिफ्ट किए गए 26 कैदी, जेल बनी छावनी
सूत्र बताते हैं कि सभी बंदियों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। हालांकि अभी तक जम्मू-कश्मीर से इन बंदियों से मुलाकात करने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा है। लेकिन, सुरक्षा के लिहाज से आगरा की जेल में कड़ा पहरा है।