फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notices issued to over 60 shopkeepers in Kamla Nagar for garbage

Agra News: गंदगी मिलने पर कमला नगर में 60 से अधिक दुकानदारों को नोटिस

Thu, 12 Feb 2026 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to over 60 shopkeepers in Kamla Nagar for garbage
आगरा। स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियानों के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण के लिए डस्टबिन का उपयोग न करने पर नगर निगम ने कमला नगर में 60 से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई की। सभी को नोटिस थमाकर मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

एसएफआई संजीव यादव के नेतृत्व में बुधवार को कमला नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कमलानगर के ए, बी, सी और डी ब्लॉक सहित मुख्य बाजार का निरीक्षण किया गया। माैके पर कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने और डस्टबिन का उपयोग न करने वाले पांच दर्जन से अधिक दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया। दुकानदारों और ग्राहकों को प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने तथा इसके स्थान पर कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed