फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to shift the temple to increase the speed of the train in agra

आगरा : ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने के लिए मंदिर को शिफ्ट करने का नोटिस, तनातनी के बाद 25 को वार्ता

Fri, 22 Apr 2022 03:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 03:30 AM IST
सार

मंदिर प्रबंध कमेटी के सेवायत को भेजे नोटिस में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेल भूमि पर बने मंदिर को अन्यत्र स्थानांतरित करने को कहा गया है। इसके लिए 10 दिन का समय भी दिया गया है।

विज्ञापन
Notice to shift the temple to increase the speed of the train in agra
राजा की मंडी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिल्लोचपुरा से राजा की मंडी स्टेशन के बीच ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाने और घुमाव को कम करने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने राजा मंडी स्टेशन से सटे चामुंडा देवी मंदिर को स्थानांतरित करने को नोटिस भेजा है। बृहस्पतिवार को रेलवे अफसरों ने सेवायत से बातचीत की। इस पर तनातनी हो गई। 25 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच वार्ता होगी। 

विज्ञापन


रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को राजा की मंडी स्टेशन पर किदवई पार्क पुल को ऊंचा करना है। यह कार्य छह माह से लटका हुआ है। पुल के लिए दोनों ओर पिलर्स भी तैयार किए जा चुके हैं मगर राजा की मंडी स्टेशन पर ट्रैक के कार्य नहीं होने के कारण यह काम लटका हुआ है।
विज्ञापन


इसमें ट्रैक की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की जानी है। इसमें सबसे ज्यादा रुकावट पटरियों पर घुमाव (कर्व) के कारण आ रही है। सबसे ज्यादा घुमाव मंदिर और पीपल के पेड़ के कारण पैदा हुआ है।  इस घुमाव को खत्म करने के लिए रेलवे आसपास की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर प्रबंध कमेटी के सेवायत को भेजे नोटिस में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेल भूमि पर बने मंदिर को अन्यत्र स्थानांतरित करने को कहा गया है। इसके लिए 10 दिन का समय भी दिया गया है।

उधर, इसी मुद्दे को लेकर सीनियर डीईएन विश्वनाथन ने टीम के साथ मंदिर के सेवायत से बातचीत की। मंदिर को रेल भूमि से कुछ  आगे हटाने का प्रस्ताव भी दिया। इसको लेकर नोंकझोंक होने लगी।


इस दौरान स्टेशन प्रबंधक राजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर कमेटी को 25 अप्रैल का समय बातचीत के लिए दिया गया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि पहले कोशिश है कि मसला आपसी बातचीत से सुलझाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed