{"_id":"66ad4a9e49076f0b7208c9e4","slug":"notice-to-ngo-supplying-midday-meal-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-118929-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाली एनजीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाली एनजीओ को नोटिस
Sat, 03 Aug 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
- बच्चों के बीमार पड़ने के मामले को लेकर प्रशासन गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में मध्याह्न भोजन खाकर बच्चों के बीमार पड़ने के मामले को लेकर प्रशासन गंभीर है। भोजन सप्लाई करने वाली एनजीओ अशरफी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान को नोटिस जारी किया गया है। संचालक को जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। प्रधानाचार्य से भी मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है।जिले में मध्याह्न भोजन वितरण में दो तरह की व्यवस्थाएं लागू है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में रसोइयों के माध्यम से भोजन का वितरण होता है। वहीं, नगर क्षेत्रों के परिषदीय, माध्यमिक राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से भोजन वितरण होता है। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में भोजन खाने के बाद 55 बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। भोजन के जो सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रयोगशाला भेजे हैं उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। एसडीएम सदर ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। एडीएम के निर्देश के बाद बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने एनजीओ को नोटिस जारी करके भोजन की गुणवत्ता के मानक आदि के बारे में जानकारी मांगी है। जिला समन्वयक एमडीएम गौरव सक्सेना ने बताया कि एनजीओ को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।