फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 58 secondary schools on negligence

Agra News: लापरवाही पर 58 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Notice to 58 secondary schools on negligence
कासगंज। यू डायस डाटा फीडिंग कराने में माध्यमिक विद्यालयों की लापरवाही सामने आ रही है। 50 प्रतिशत से कम विद्यार्थियों का डाटा फीड कराने वाले 58 विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। इसमें विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी गई है। शासन से कक्षा 1 से 12 की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा यू डायस पर अपलोड करना है। बीते छह माह से डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। शिक्षा सत्र 2022-23 का डाटा फीड हो रहा है। बेसिक की तरह अब माध्यमिक विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। जिले में 267 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में 109849 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें से 95843 छात्र छात्राओं का डाटा फीड हुआ है। डाटा फीड कराने में सबसे खराब स्थिति वित्त विहीन विद्यालयों की सामने आई है। जिले में 228 वित्त विहीन विद्यालय है। इनमें से 58 वित्त विहीन विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक आधा डाटा फीड नहीं कराया है। कई बार चेतावनी के बाद भी इन विद्यालयों की लापरवाही कम नहीं हो रही।
विज्ञापन


जिन विद्यालयों द्वारा डाटा फीडिंग में लापरवाही बरती जा रही है उनको नोटिस दिया गया है। यदि ये विद्यालय डाटा फीड का कार्य पूरा नहीं करते हैं तो इनकी मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति कर दी जाएगी। एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed