{"_id":"6241f438c2acfc1ba6702213","slug":"notice-to-3-center-administrators-for-not-uploading-attendance-mainpuri-news-agr528514530","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति अपलोड न करने पर तीन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति अपलोड न करने पर तीन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक छात्र और शिक्षक उपस्थिति को समय से अपलोड नहीं कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है। उचित स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में परीक्षा केंद्र डिबार करने की चेतावनी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने सोमवार को प्रकाश इंटर कॉलेज जसनपुर, गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज गोटपुर और रामसेवक जगनश्री इंटर कॉलेज गोविंदेपुर के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया। इसमें कहा है कि आपके द्वारा लगातार जानकारी दिए जाने के बाद भी बोर्ड परीक्षार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जा रही है। जिसके चलते उच्चाधिकारियों ने नाराजगी प्रकट की है। नोटिस में कहा गया है कि वे स्वयं उपस्थित होकर नोटिस के संबंध में स्पष्टीकरण दें अन्यथा की स्थिति में उनके केंद्र को डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी।
निर्धारित है समय
प्रथम पाली की शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच और द्वितीय पाली के शिक्षकों की उपस्थिति अपराह्न दो बजे से चार बजे तक अपलोड करनी होगी। इसके बाद साइड बंद हो जाएगी।