{"_id":"65c3d219fe95468d0d083bd4","slug":"notice-received-for-making-i-love-soronji-selfie-point-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-110890-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आई लव सोरोंजी सेल्फी प्वाइंट बनाने पर मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आई लव सोरोंजी सेल्फी प्वाइंट बनाने पर मिला नोटिस
Thu, 08 Feb 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। नगर पालिका ने दो माह पूर्व कासगंज की ओर से तीर्थनगरी की सीमा में बायीं ओर मेला ग्राउंड से पहले आई लव सोरोंजी लिखा अस्थायी सेल्फी प्वाइंट बनवा दिया। पुलिस विभाग ने सेल्फी प्वाइंट की भूमि को अपनी बताते हुए नगर पालिका को नोटिस जारी किया है। अब नगर पालिका भूमि की पैमाइश कराकर नोटिस का जवाब देगी।
नगर पालिका ने सुंदरीकरण की दृष्टि से एलईडी बोर्ड लगवाकर इसके आसपास गमले रखवाए थे। रात में रंग बिरंगी रोशनी में यह बोर्ड आकर्षक लगता है। युवा इसके आगे खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। इसे लगवाने के एक माह बाद पुलिस विभाग ने नगर पालिका को नोटिस दे दिया कि यह पुलिस विभाग की जगह है।
पुलिस विभाग से नोटिस मिलना पालिका में चर्चा का विषय बन गया। बताया गया कि 2008 में जिले के अस्तित्व में आने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास को स्थायी पुलिस लाइन बनाया गया। विभाग पुलिस कर्मियों के आवास के लिए जगह ढूंढ रहा था। नगर पालिका ने मेला ग्राउंड में इंटर कॉलेज के पीछे तालाब की जगह पुलिस विभाग को आवास निर्माण के लिए दी थी। पुलिस ने इस जगह का अभी तक कोई उपयोग नहीं किया। नई पुलिस लाइन अलग स्थान पर बन रही है। निर्माणाधीन पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के आवासीय भवन बनाए गए हैं। जगह की उपयोगिता खत्म होने के बाद पुलिस विभाग ने भूमि नगर पालिका को हस्तांतरित नहीं की है।
विज्ञापन
सेल्फी प्वाइंट बनाने के मामले में पुलिस विभाग ने नोटिस दिया है। अब पैमाइश कराकर यह देखा जाएगा कि यह सेल्फी प्वाइंट किस स्थान पर है। राजस्व विभाग को पैमाइश करने के लिए पत्र भेजा गया है।- मुकेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद सोरोंजी