{"_id":"66ca19fc76f8e9f116064e8a","slug":"notice-pasted-on-two-illegally-operated-clinics-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-122835-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिकों पर चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिकों पर चस्पा किया नोटिस
Sat, 24 Aug 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
घिरोर में झोलाछापों की दुकान पर नोटिस चस्पा कराते नोडल अधिकारी झोलाछाप।
घिरोर। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा घिरोर में लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की। टीम ने क्लीनिक के नाम पर दो संचालित दो दुकानों पर नोटिस चस्पा कर संचालकों से दो दिन में जवाब मांगा है।
सीएमओ के निर्देश पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी अजय कुमार गोल चक्कर पहुंचे। यहां झोलाछाप बीडी कश्यप की दुकान बंद मिलने पर दुकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। यहां बीडी कश्यप के उपचार का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। संचालक से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। यहीं पास में संचालित पिथोरा डेंटल की दुकान पर पहुंचे तो संचालक गायब था। मरीज बैठे हुए थे। नोडल अधिकारी ने दुकान पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन में क्लीनिक संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम टीम ने यहां शुक्रवार को भी दो झोलाछापों के यहां कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किए थे। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण के कोई भी क्लीनिक का संचालन न करे।