{"_id":"5b04063f4f1c1b5c798b5aae","slug":"notice-of-attachment-on-kalpataru-group-s-property","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल्पतरु ग्रुप पर 1500 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति, कोर्ट ने दिए कुर्की के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पतरु ग्रुप पर 1500 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति, कोर्ट ने दिए कुर्की के आदेश
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 22 May 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
कल्पतरू ग्रुप की संपत्ति
- फोटो : अमर उजाला
जनता की 500 करोड़ से भी अधिक की रकम लेकर फरार हुए कल्पतरु ग्रुप के मालिक जय कृष्ण सिंह राणा पर शिकंजा कसने लगा है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ही उसकी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है।
मथुरा के चंदनवन कॉलोनी स्थित उसकी कोठी पर भी कुर्की का नोटिस चस्पा हो चुका है। वहीं निवेशकों ने भी अपने पैसे के लिए शासन और प्रशासन का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने भी उसकी संपत्ति का आंकलन शुरू करा दिया है।
हालांकि अभी तक कुल संपत्ति की सही जानकारी तो किसी के पास नहीं है लेकिन इस ग्रुप से जुड़े रहे लोगों का कहना है कि 1500 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति इस ग्रुप के पास है।

Trending Videos
दिल्ली, नोएडा, मुंबई, जयपुर, हरियाणा, राजस्थान तक में उसने फ्लैट बनाए हैं। जबकि कुछ शहरों में आवासीय योजना शुरू करने के लिए जमीन भी खरीद ली गई थी। इसी जमीन को दिखाकर फ्लैट की बुकिंग भी करा ली गई थी।
उत्तर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में मॉल भी खोलने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच ग्रुप ने अपने सभी ऑफिस बंद किए और चुपके से फरार हो गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि संपत्ति का रिकॉर्ड इकट्ठा किया जा रहा है। हर जिले से रिपोर्ट मांगी गई है।