{"_id":"5e2b26418ebc3e4ad3092736","slug":"notice-kasganj-news-agr4263861165","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन परियोजनाएं मिलीं अपूर्ण, कार्यदायी संस्था को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन परियोजनाएं मिलीं अपूर्ण, कार्यदायी संस्था को नोटिस
विज्ञापन
कासगंज में स्टेडियम का निरीक्षण करते मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को निर्माणाधीन महामाया पॉलिटेक्निक और फरीदनगर स्थित स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही परियोजनाएं अपूर्ण मिलीं। इस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को नोटिस देने और अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। कहा कि परियोजनाएं पूर्ण कर हैंडओवर करें। मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी को महामाया पॉलीटेक्निक भवन के निरीक्षण के दौरान कार्य मानक के अनुसार न मिलने पर नोडल अधिकारी ने निर्माण ऐजेंसी पैक्सफेड के अधिशाषी अभियंता लाल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मुख्यमार्ग से पॉलीटेक्निक तक पहुंचने के लिए कच्ची सड़क को पक्का बनवाने, प्ले ग्राउंड समतल कराने, छात्रावास में विद्युत, पेयजल व्यवस्था, समुचित जल निकासी, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, समुचित फर्नीचर, खिड़कियों में शीशे आदि लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीनस्थों ने उन्हें जानकारी दी कि छात्रावास का कार्य चल रहा है। पॉलीटेक्निक भवन पूर्ण है और 15 जनवरी से पढ़ाई शुरू करा दी गई है, 385 बच्चे पंजीकृत हैं।
निरीक्षण के दौरान क्लासरूम में मात्र 6 बच्चे उपस्थित मिले। जिनकी अटेंडेंस भी नहीं ली गई थी। नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। नवनिर्मित स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यहां पर्याप्त व्यवस्थाएं कराएं। क्रिकेट मैदान भी बनवाएं। खेलकूद शुरू करा दें। जनोपयोगी परियोजनाओं का समय से पूर्ण उपयोग होना चाहिए। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंगपूल एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं की आवश्यकताओं के लिये प्रस्ताव शासन को भिजवाएं। इस दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।