फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to three including two quacks

Agra News: दो झोलाछापों सहित तीन को जारी किया नोटिस

Thu, 26 Sep 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to three including two quacks
मैनपुरी/घिरोर। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार और बुधवार को नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ़. सुरेंद्र सिंह ने घिरोर और कुसमरा में छापा मारा। इस दौरान दो झोलाछापों सहित तीन लोगों को नोटिस जारी किया गया। एक भी पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कस्बा घिरोर में छापा मारा। यहां कार्रवाई के दौरान राहुल मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस जारी किया गया। शिकायत पर घिरोर में दो अन्य जगहों पर भी छापा मारा गया लेकिन यहां न तो कोई मरीज मिला और न ही किसी प्रकार की दवा।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्टी सीएमओ कुसमरा पहुंचे। यहां अरुण पांडेय मरीजों को देख रहे थे उनसे पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे तो कुछ नहीं दिखा सके इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही यहां रामखिलाड़ी को भी मरीजों को उपचार देते पाया उसे पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। निर्देश दिए गए कि जल्द पंजीकरण संबंधी अभिलेख दिखाए। नोडल अधिकारी ने चेतावनी दी कि बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के संचालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed