फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   notice issue for 5435 defaulter

5435 बकाएदारों को नोटिस जारी

Sat, 20 Nov 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
notice issue for 5435 defaulter
आगरा। 25 हजार रुपये से अधिक का टैक्स जमा नहीं करने वाले 5435 व्यावसायिक वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। 50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार वाहन स्वामियों की रिकवरी के लिए रिकवरी नोटिस भी जारी किए गए हैं। टैक्स वसूली के लिए आरटीओ के लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

टैक्सी, बस, ट्रक, ट्रोला, मिनी बस, मेटाडोर, आटो जैसे व्यावसायिक वाहनों के स्वामियों से बकाया टैक्स वसूली के लिए आरटीओ ने 16 से 25 नवंबर तक अभियान छेड़ रखा है। एआरटीओ (प्रशासन) के मुताबिक लगभग साढ़े पांच हजार बकाएदारों को दोबारा से नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर 25 से 50 हजार रुपये से कम का बकाया है। इसके अलावा ऐसे वाहन स्वामी जिन पर टैक्स का 50 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया है, उनसे रिकवरी के लिए रिकवरी नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे 500 से अधिक बकाएदारों को तहसील प्रशासन की मदद से रिकवरी करवाई जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि टैक्स वसूली के अभियान में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कार्यालय से आठ कर्मचारियों को लगाया गया है, जोकि बकाएदारों से वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed