{"_id":"59ef1b4f4f1c1b78548b8c6d","slug":"nothing-wrong-in-shiv-chalisa-chanting-in-taj-mahal-said-katiyar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर शिव चालीसा पाठ में कुछ भी गलत नहीं, पूरा परिसर था मंदिरः कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर शिव चालीसा पाठ में कुछ भी गलत नहीं, पूरा परिसर था मंदिरः कटियार
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 24 Oct 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
विनय कटियार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर शिव चालीसा पाठ को लेकर हुए हंगामे के बाद भाजपा नेता विनय कटियार ने इसे हवा दी है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं, ये पूरा परिसर पहले शिव मंदिर ही था।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार विनय कटियार ने एक बार फिर अपनी उसी बात को दोहराया है, जिसमें वे ताजमहल को शिव मंदिर बताते रहे हैं। कटियार का कहना है कि जहां आज ताजमहल है वह पूरा परिसर भगवान शिव से संबंध रखता है। पहले वह एक मंदिर था। ऐसे में वहां शिव चालीसा का पाठ करने में कुछ भी गलत नहीं है।

Nothing wrong in it as the whole compound belongs to Lord Shiva, it was a temple earlier: Vinay Katiyar on Shiv Chalisa chants at #TajMahal pic.twitter.com/BUPISZrUHp
— ANI (@ANI) October 24, 2017
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
बता दें कि सोमवार को अलीगढ़ और हाथरस से आए हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने राष्ट्र स्वाभिमान दल के पदाधिकारियों के साथ ताजमहल के अंदर शिव चालीसा का सस्वर पाठ किया। इस पर राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के अलीगढ़ महानगर प्रभारी भारत गोस्वामी ने नवनीत, शशांक सहित आठ युवाओं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें रोका और कंट्रोल रूम ले जाकर पूछताछ की।
हालांकि बाद में ताज के अंदर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन पर माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया। राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन किया, इसलिए माफीनामा लिखा है, न कि शिव मंदिर और शिव चालीसा के पाठ के लिए। ताजमहल को हम शिव मंदिर ही मानते हैं।