{"_id":"afe7efab70ae3d7d497bb2179ae9e8d6","slug":"not-only-study-skill-too-helpful-for-target-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई ही नहीं हुनर से भी मिलता है मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई ही नहीं हुनर से भी मिलता है मुकाम
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Sun, 07 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला, जीएलए विश्वविद्यालय और पावर्ड बाय आईटीएम युनिवर्सिटी, ग्वालियर की ओर से आयोजित ‘लक्ष्य 2015’ में छात्र-छात्राआें के लिए कॅरियर चुनने का रविवार को आखिरी मौका है। कोर्स और प्रवेश की जानकारी के साथ ईनाम भी जीत सकते हैं। समापन पर होने वाले फैशन शो में आईआईएफटी की छात्राएं जलवा बिखेरेंगी। शनिवार को जानेमाने मॉटीवेशन गुरु जतिन चावला ने स्टूडेंट्स को कॅरियर की राहें दिखाईं।
भगवान टाकीज, बाईपास रोड स्थित ओमेक्स मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को जानेमाने मॉटीवेशन गुरु जतिन चावला ने स्टूडेंट्स को नई राहें दिखाईं। उन्होंने कहा कि तरक्की के लिए पढ़ाई ही एकमात्र जरिया नहीं। हुनर भी बुलंदियाें तक पहुंचाता है। खुद की प्रतिभा पहचानें, देखिए कैसे सफलता आपके कदम चूमती है। वन पाउंड फिश.., का उदाहरण देते हुए बताया कि मछली बेचने वाला एक युवक कैसे चंद दिनाें में ही स्टार बन गया।
उन्होंने अभिभावकों को भी भी बच्चाें के सहयोगी बनने की सलाह दी। पढ़ाई में कमजोर छात्राें के लिए टूर एंड ट्रैवेल्स, क्रिएटिव जॉब, प्रोडक्ट, क्राफ्ट डिजाइन, फैशन, एनीमेशन, विज्ञापन बनाने जैसे क्षेत्र में जाने की सीख दी। इस क्षेत्र में उन्होंने ग्लैमर और पैसा दोनों बताया। उन्होंने छात्राें के कॅरियर संबंधी सवालों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम के प्रायोजक उत्तम इंस्टीट्यूट, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, डा. एमपीएस ग्रुप, ईशान कालेज, होराइजन कोचिंग, संस्कृति कालेज ऑफ इंजीनियरिंग, एमडी कालेज, शक्तिमान इंस्टीट्यूट ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म और बैंक ऑफ बड़ौदा रहे।
विज्ञापन
सोच बदलो, रोजगार की भरमार
मेघा सिंह.., ये आगरा वॉक्स एजेंसी चलाती हैं। काम, पर्यटकों को पुराने आगरा की सैर कराना है। ‘लक्ष्य-2015’ में पहुंचीं मेघा ने बताया कि ताजमहल, किला, सिकंदरा जैसे स्मारक देखने आने वाले पर्यटकों को पुराना आगरा दिखाने का विचार आया। कई दोस्त इस पर हंसे भी। मन में ठान लिया था और दोस्त के साथ कंपनी खोल ली। ट्रैवेल एजेंसी से बात की, शुरूआत में कुछेक पर्यटक मिले, इन्हें लुहार गली, हाथीघाट, रावतपाड़ा, फोर्ट रेलवे स्टेशन, मनकामेश्वर मंदिर, जामा मस्जिद दिखाए। पर्यटकों को स्मारकाें से ज्यादा पुराने आगरा देखने में ज्यादा आनंद आया। फिर क्या, दो साल में सात सौ से भी अधिक पर्यटकों को विजिट करा चुकी हूं। जरूरी नहीं कि बड़ी कंपनी, अच्छी पढ़ाई और बड़ा इन्वेस्ट कर ही पैसा कमाया जा सकता है। जरूरत है सोच का दायरा बढ़ाने की।
सीखने की ललक ही कलाकार को देती है जन्म
शक्तिमान इंस्टीट्यूट ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म की एक्टिंग विभागाध्यक्ष एवं टीवी कलाकार मीनल कपूर का कहना है कि सीखने की ललक ही कलाकार को जन्म देती है। अब नए कलाकाराें के लिए इतना संघर्ष नहीं है। नाटक, शो, एंकरिंग, एड जैसे तमाम माध्यमों से कलाकार अपनी पहचान बना सकते हैं। आगरा के बारे में उन्होंने कहा कि यहां हुनर है, बस निखारने की जरूरत है।
आल्हा-ऊदल पर नाटक का मंचन
‘लक्ष्य-2015’ में शक्तिमान इंस्टीट्यूट के कलाकारों ने आल्हा-ऊदल के जीवन पर नाटक का मंचन किया। कलाकाराें के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इससे पूर्व इन कलाकारों ने फिल्मी गीताें पर डांस कर समा बांध दिया।
................
छात्र-छात्राओं से बातचीत
कॅरियर के साथ ही तमाम कोर्सों की भी जानकारी मिली। एक्सपर्ट ने राहें दिखाईं।
- इशिता अग्रवाल
कॅरियर को लेकर कन्फ्यूजन था, लक्ष्य में आकर यह दूर हुई। ऐसे आयोजन स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन कराते हैं
- दिशानी
कॅरियर के कई आप्शन पता चल, अभी तक चंद कोर्स और उनमें कॅरियर की संभावनाओं की जानकारी थी।
- मानवी
अभी तक ऐसा एजूकेशन फेयर शहर में नहीं लगा। ऐसे आयोजनों की जरूरत है। एक्सपर्ट के सुझाव से कई उलझनें दूर हुईं।
- अभिनव शर्मा
इंटर कर लिया है। आगे की पढ़ाई के लिए कोर्स नहीं चुन पा रही थी। यहां आने पर लक्ष्य मिल गया।
-प्रीति
- पढ़ाई के साथ रोजगार भी कर सकते हैं, काउंसलिंग में पता चला। ऐसे आयोजन स्टूडेंट्स के लिए बहुत आवश्यक हैं।
- हेमा
अभिभावक बोले
- बेटा-बेटी के कॅरियर को लेकर उलझन थी। अपने बच्चाें की काबलियत के अनुसार कोर्स चुनने की जानकारी मिली।
- बरखा बंसल
इंटर के बाद बीए, बीएससी, बीकाम की जानकारी थी, यहां ढेरों कोर्स बताए गए। इनमें नौकरी और तरक्की के मौके भी बताए।
- उदयवीर सिंह
एमडी कालेज फीस में देगा 10 फीसदी की छूट
एमडी कालेज ‘लक्ष्य 15’ में स्पॉट एडमीशन लेने छात्रों को फीस में 10 प्रतिशत की छूट देगा। चेयरमैन एसके दीक्षित ने बताया कि कालेज में बीबीए, एमबीए, बीकॉम, बीएएलएलबी, एलएलबी, आईआईटी जैसे कोर्स हैं।
होराइजन देगा एक लाख की छात्रवृत्ति
होराइजन कोचिंग ने मेधावियाें को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति की घोषणा की है। डायरेक्टर अंकुर काबरा ने बताया कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर मेधावी लक्ष्य में लगी कोचिंग की स्टाल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
नोएडा विवि देगा स्कॉलरशिप
नोएडा विश्वविद्यालय मेधावियाें को 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप देगा। इसके लिए इंटर में 60 प्रतिशत लाने वाली छात्रा और 70 प्रतिशत अंक लाने वाला छात्र पात्र हाेंगे। एडमीशन हेड शैफाली ने बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को लक्ष्य-15 में लगी स्टाल पर एडमीशन लेना होगा।
बीबीए की एक साल की फीस 12 हजार
उत्तम इंस्टीट्यूट बीबीए, बीसीए और बीएससी बायोटेक जैसे कोर्स की एक साल में बतौर फीस 12 हजार रुपये ही लेगा। एडमीशन हेड अभय रावत ने बताया कि 17 जून को इंस्टीट्यूट में जॉब फेयर लगेगा। इसमें देशभर से 100 नामीगिरामी कंपनियां आ रही हैं।
बीएफआईटी देगा 20 प्रतिशत स्कॉलरशिप
बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लक्ष्य में लगे स्टाल पर प्रवेश लेने वाले छात्राें को किसी भी कोर्स में 20 फीसदी स्कालरशिप देगा। यहां बैचलर फूड टेकभनोलोजी में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है।
पीसीएम में 90 फीसदी पर स्कालरशिप
संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंटर में पीसीएम में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले मेधावियाें को बीटेक कोर्स में 100 प्रतिशत स्कालरशिप देगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पीयूष झा ने बताया कि मथुरा से कालेज जाने के लिए छात्राओं को बस सुविधा निशुल्क है। होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में यूपीटीयू में कालेज की पहली रैंक है।
लैपटॉप, मोबाइल जीतने का आखिरी मौका
लैपटॉप, मोबाइल जैसे ईनाम जीतने के लिए छात्रों के पास रविवार को अंतिम मौका है। अमर उजाला की ओर से लकी ड्रॉ के जरिए दर्जनाें छात्राें ने आकर्षक ईनाम जीते। इसमें घड़ी, टीशर्ट, कैप जैसे इनाम भी रहे।
गुरुओं का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकाें का अभिनंदन किया। इसमें आगरा कालेज के प्राचार्य डा. मनोज रावत, सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर के प्रधानाचार्य कुंजबिहारी द्विवेदी और श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अनिल वशिष्ठ रहे। इनको नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, मुंबई की मीनल कपूर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।