{"_id":"66bad8f736d59e042f0cadb7","slug":"not-even-barrier-board-and-fastag-scanner-toll-started-investigation-started-as-dispute-escalated-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली की जल्दबाजी: बैरियर, बोर्ड और फास्टैग स्कैनर तक नहीं...शुरू कर दिया टोल, विवाद बढ़ा तो शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली की जल्दबाजी: बैरियर, बोर्ड और फास्टैग स्कैनर तक नहीं...शुरू कर दिया टोल, विवाद बढ़ा तो शुरू हुई जांच
Tue, 13 Aug 2024 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Aug 2024 09:24 AM IST
सार
इनर रिंग रोड पर वसूली के लिए जल्दबाजी में ये तक भूल गए, कि वहां इंतजाम कुछ भी नहीं हैं। आगरा विकास प्राधिकरण ने 12 जुलाई को टोल वसूली के लिए ठेकेदार फर्म को अनुमति दी थी।
विज्ञापन
टोल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
टोल वसूली के चक्कर में एक तरफ ठेकेदार फर्म, दूसरी तरफ आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने जल्दबाजी दिखाई। टोल पर बिना बैरियर, बोर्ड, फास्टैग स्कैनर के ही इनर रिंग रोड पर टोल शुरू कर दिया। विरोध और विवाद बढ़ने पर अब जांच की जा रही है।
रमाडा कट से इनर रिंग रोड पर एक किमी आगे ही टोल बूथ खड़ा हो गया। सड़क पर न कोई बैरियर लगाए, न अन्य व्यवस्थाएं कीं। रस्सी के सहारे वाहनों को रोककर वसूली शुरू हो गई। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने आपत्ति जताई। कहा, पांच किमी आगे जब एक टोल है, तो दूसरे टोल का क्या औचित्य।
विवाद और विरोध बढ़ने पर एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव ने टोल प्रक्रिया की जांच और इंतजाम के निर्देश दिए हैं। टोल वसूली का ठेका एडीए ने मुंबई की एक फर्म को दिया है। पिछले दिनों टोल से गुजरते समय कई वाहन स्वामियों का टोल कर्मियों से विवाद हुआ था। जिसके बाद वसूली का मामला सुर्खियों में आया।