फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Northern Bypass will be visible on Google Maps, it will be easier for drivers

Agra News: गूगल मैप पर दिखाई देगा उत्तरी बाईपास, वाहन चालकों को होगी आसानी

Fri, 23 Jan 2026 12:32 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 12:32 PM IST
सार

शहर से गुजरने वाले वाहनों में से 15-20 फीसदी ही उत्तरी बाईपास से गुजर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए इसमें सबसे पहले उत्तरी बाईपास को गूगल के सर्वर पर अपलोड करा दिया है। अब ये गूगल पर भी दिखाई देगा।

विज्ञापन
Northern Bypass will be visible on Google Maps, it will be easier for drivers
105, उत्तरी बाईपास का निरीक्षण करती टीम।

विस्तार

आगरा कमिश्नर के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को उत्तरी बाईपास का तीन घंटे तक निरीक्षण किया। इसमें टीम ने वाहन चालकों को आगरा के बजाय उत्तरी बाईपास से गुजरने के लिए जागरूक किया। साथ ही अन्य जरूरी उपायों को शामिल करते हुए रिपोर्ट बनाई है। अब उत्तरी बाईपास गूगल मैप पर भी दिखाई देगा। इससे वाहन चालकों को गुजरने में आसानी होगी।
विज्ञापन



एआरटीओ आलोक अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त टीम ने रैपुरा जाट से खंदौली के बीच बने उत्तरी बाईपास का निरीक्षण करते हुए जरूरी बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाई है। अभी शहर से गुजरने वाले वाहनों में से 15-20 फीसदी ही उत्तरी बाईपास से गुजर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए इसमें सबसे पहले उत्तरी बाईपास को गूगल के सर्वर पर अपलोड करा दिया है। अब ये गूगल पर भी दिखाई देगा। इससे चालकों को रूट की भी जानकारी हो सकेगी। टीम ने वाहन चालकों को रोककर उत्तरी बाईपास से गुजरने के लिए भी कहा। बताया कि उत्तरी बाईपास से गुजरने के लिए दो टोल प्लाजा पर कर देना पड़ेगा। ऐसे में कमिश्नर स्तर से यूपीसीडा और एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर इस समस्या का भी समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा टीम ने कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की है, जो कमिश्नर को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन






शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की उठी थी मांग
बुधवार को मंडलायुक्त के कैंप कार्यालय पर जाम की परेशानी के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठी थी। इस पर कमिश्नर ने एनएचएआई, यातायात पुलिस, आरटीओ समेत कई विभागों के अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सिफारिशों की संस्तुति:
- एंट्री पॉइंट और इससे एक किमी पहले गेटवे बोर्ड लगें। इससे तीन किमी. पहले हर 500 मीटर की दूरी पर मोटे अक्षरों के बोर्ड लगाए जाएं।
- एंट्री पर सफेद लाइन की पट्टी को गहरा किया जाए। हाईमास्ट लाइट और कैट आई की संख्या बढ़ाई जाए।
- पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाए। अवैध कट बंद कराए जाएं। बैठने के लिए बेंच बढ़ाई जाएं।
- एंट्री गेट पर वाहन बेतरतीब ढंग से न खड़े किए जाएं। सिविल पुलिस तैनात की जाए। सीसीटीवी कैमरे लगें।
- 500 मीटर पहले चढ़ाई पर गति कम करने के लिए प्लास्टिक की रंबल स्टि्रप लगाई जाए।
- भारी वाहनों को शहर से गुजारने पर जुर्माना लगाने का चेतावनी बोर्ड लगाया जाए।
- भविष्य में शहर के बीच से वाहन गुजारने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए नो एंट्री लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed