{"_id":"61d5d3a9c152a66e204bc3ba","slug":"normal-will-start-at-two-hundred-shops-from-today-mainpuri-news-agr520205155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो सौ दुकानों पर शुरू होगा सामान्य राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो सौ दुकानों पर शुरू होगा सामान्य राशन वितरण
विज्ञापन
मैनपुरी। जनवरी में राशन वितरण के शासन ने आदेश दे दिए हैं। बृहस्पतिवार से सामान्य वितरण के तहत गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड और नमक का वितरण किया जाएगा। हालांकि राशन का उठान न होने पाने के चलते बृहस्पतिवार से महज दो सौ दुकानों पर ही वितरण शुरू हो पाएगा।
शासन ने जनवरी में राशन वितरण छह जनवरी से शुरू कराने के आदेश दिए हैं। इसके तहत जिले में भी राशन का वितरण बृहस्पतिवार से शुरू होना है। लेकिन जिले की सभी 779 दुकानों पर राशन वितरण शुरू नहीं हो पाएगा।
दरअसल अब तक गोदाम से राशन का उठान नहीं हो पाया है। ऐसे में बमुश्किल दो सौ दुकानों पर ही तय समय पर राशन का वितरण शुरू हो सकेगा। सामान्य वितरण के तहत उपभोक्ताओं को गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड और नमक का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी विक्रेताओं को जल्द से जल्द राशन का उठान करने के आदेश जिलापूर्ति अधिकारी ने दिए हैं। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क लगाने के लिए भी कहा है।
शासन के आदेश के अनुसार बृहस्पतिवार से वितरण शुरू करा दिया जाएगा। राशन का उठान न हो पाने से पहले दिन दो सौ दुकानों पर ही राशन वितरण शुरू हो पाएगी। जल्द ही अन्य दुकानों पर भी वितरण शुरू हो जाएगा।
मो. क्यामुद्दीन अंसारी, जिलापूर्ति अधिकारी