फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nootan, apo murder, dhanpal

सर्विलांस टीम खंगाल रही एपीओ के हत्यारोपी की कॉल डिटेल

Thu, 08 Aug 2019 09:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
nootan, apo murder, dhanpal
एपीओ नूतन यादव का फाइल फोटो- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। एपीओ हत्याकांड का सही और सकीट खुलासा करने के लिए पुलिस हत्यारोपी की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस हत्यारोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस के जरिए लोकेशन भी ट्रेस कर रही है। हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उसकी तलाश में भागदौड़ कर रही है। अधिकारी जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) नूतन यादव निवासी खुशालपुर बरहन आगरा की हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज हो गए हैं। पुलसि सर्विलांस से लेकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने में लगी है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए आगरा, मथुरा और दिल्ली तक दबिश दी जा चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी धनपाल पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। जबकि एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे लगातार पूछताछ जारी है। वहीं दूसरी तरफ शातिर आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर रखा है। इसके चलते पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में सफल नहीं हो पा रही है। फिर भी पुलिस अन्य तरीके अपना कर हत्यारोपी को हिरासत में लेने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

आवास पर रातभर तैनात रही पुलिस
सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव की गोली मार हत्या करने के बाद मृतका के आवास के आस पास पुलिस बल को तैनात रहा। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पिकेट को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed