{"_id":"5d4b154c8ebc3e6ce97eb6a5","slug":"nootan-apo-murder-dhanpal-agra-news-agr3999883178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस टीम खंगाल रही एपीओ के हत्यारोपी की कॉल डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विलांस टीम खंगाल रही एपीओ के हत्यारोपी की कॉल डिटेल
विज्ञापन
एपीओ नूतन यादव का फाइल फोटो- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एपीओ हत्याकांड का सही और सकीट खुलासा करने के लिए पुलिस हत्यारोपी की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस हत्यारोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस के जरिए लोकेशन भी ट्रेस कर रही है। हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उसकी तलाश में भागदौड़ कर रही है। अधिकारी जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं।
सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) नूतन यादव निवासी खुशालपुर बरहन आगरा की हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज हो गए हैं। पुलसि सर्विलांस से लेकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने में लगी है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए आगरा, मथुरा और दिल्ली तक दबिश दी जा चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी धनपाल पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। जबकि एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे लगातार पूछताछ जारी है। वहीं दूसरी तरफ शातिर आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर रखा है। इसके चलते पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में सफल नहीं हो पा रही है। फिर भी पुलिस अन्य तरीके अपना कर हत्यारोपी को हिरासत में लेने के लिए प्रयास कर रही है।
आवास पर रातभर तैनात रही पुलिस
सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव की गोली मार हत्या करने के बाद मृतका के आवास के आस पास पुलिस बल को तैनात रहा। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पिकेट को लगाया गया है।