फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Non-bailable warrant against the accused of scam in Danaghati temple treasury in Mathura

Mathura News: दानघाटी मंदिर के खजाने में घोटाले के आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Thu, 26 May 2022 12:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 May 2022 12:23 PM IST
सार

गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के मामले में पांच आरोपी फरार हैं। इनके खिलाफ पहले भी गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं, लेकिन पुलिस नहीं पकड़ सकी। इस पर कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
Non-bailable warrant against the accused of scam in Danaghati temple treasury in Mathura
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के खजाने में घोटाले के मुकदमा में वांछित पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गैर जमानती वारंट जारी किए थे, लेकिन पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


दानघाटी मंदिर के खजाने से करोड़ों रुपये गबन के आरोप में गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गबन का मुख्य आरोपी मंदिर प्रबंधक डालचंद चौधरी करीब दो साल से जेल में बंद है। अन्य आरोपी रामेश्वर, श्याम बाबू, गोपाल कौशिक आदि फरार चल रहे हैं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 के 19 मई 2022 के आदेश में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कहा गया है कि रामेश्वर आदि के खिलाफ कोर्ट ने पूर्व में गैर जमानती वारंट जारी किए थे। 

विज्ञापन

कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार 

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया। प्रतीत होता है कि गोवर्धन पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। अब 29 जुलाई 2022 को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं। बुधवार को आरोपी पवन कौशिक व राज कुमार उर्फ भूला ने बकाया राशि मंदिर समिति के खाते में जमा कर कोर्ट से गैर जमानती वारंट वापस कराने की अर्जी लगाई। कोर्ट ने पवन कौशिक व राजकुमार उर्फ भूला के वारंट की अर्जी स्वीकार कर ली है। इसकी जानकारी पवन कौशिक ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठा ने बताया कि दानघाटी मंदिर के मुकदमा में पांच आरोपी फरार हैं। न्यायालय से उनका खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वारंट वापसी का आदेश अभी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed