{"_id":"6669e07747f107a2e407d593","slug":"nominees-are-not-returning-rs-2485-lakh-borrowed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118945-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उधार लिया 24.85 लाख रुपये नहीं लौटा रहे नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उधार लिया 24.85 लाख रुपये नहीं लौटा रहे नामजद
Wed, 12 Jun 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी एक युवक ने 24.85 लाख रुपये उधार लेने के बाद नामजद लौटाने का नाम नहीं ले रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, पुलिस महा निदेशक, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को पत्र भेज कर कार्रवाई व शिकायत दर्ज कराने की मांग की है।
गांव जयसिंहपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में वह शहर की आवास विकास काॅलोनी में रह रहा है। गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने उसे गुमराह कर कारोबार के नाम पर 24.85 लाख रुपये उधार ले रखे हैं। वह लोग रुपये वापस करने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजेश ने बताया कि अमानत में खयानत का एक मुकदमा कुर्रा थाने में भी दर्ज करा चुका है। इसके बाद से ही आरोपी व उनके सहयोगी उसकी हत्या करने की साजिश रचने में लगे हैं। उस पर हमला भी किया लेकिन वह किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला। उस पर एक झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया गया। जिसे जांच के बाद पुलिस ने समाप्त कर दिया।
अब आरोपी फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक महिला से भी फोन कराया गया। उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। पीड़ित ने धमकी दिए जाने के ऑडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए। एसपी से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।