फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nominations for Agra North Assembly constituency by-election

आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन, कलक्ट्रेट पर पुख्ता बंदोबस्त

Mon, 29 Apr 2019 02:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
nominations for Agra North Assembly constituency by-election
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पर की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए यहां लंबी लाइन लगेगी। इसके लिए कलक्ट्रेट में व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशियों के साथ आने वाले जुलूसों को कलक्ट्रेट के बाहर ही रोक दिया जाएगा। भाजपा, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी आज ही नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


उपचुनाव के नामांकन के लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 29 अप्रैल को अंतिम दिन है। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में अपना फार्म जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अब तक सिर्फ चार प्रत्याशियों ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि 79 दावेदार फार्म ले गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अंतिम दिन नामांकन के लिए लंबी लाइन लग सकती है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ उसके प्रस्तावक ही साथ जा पाएंगे। शेष को बाहर ही रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे तक कक्ष में प्रवेश करने वालों के ही जमा होंगे फार्म 

ऐसा नहीं है कि दोपहर तीन बजे के बाद किसी का नामांकन पत्र जमा नहीं होगा। जो आवेदक तीन बजे तक नामांकन कक्ष में प्रवेश कर जाएगा, उस प्रत्येक आवेदक का फार्म जमा होगा। इस प्रक्रिया में भले ही कितना भी समय लग जाए।

30 को होगी फार्मों की जांच

नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल को होगी। दो अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। उत्तर विधानसभा सीट के लिए 19 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के साथ 23 मई को नतीजे आएंगे। 

रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। भाजपा ने इस सीट पर पुराने भाजपाई पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने रणवीर शर्मा और सपा ने सूरज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव के मैदान में प्रसपा ने दिलीप बघेल पर दांव खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed