{"_id":"5cc670b9bdec22078d32dd4e","slug":"nominations-for-agra-north-assembly-constituency-by-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन, कलक्ट्रेट पर पुख्ता बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन, कलक्ट्रेट पर पुख्ता बंदोबस्त
Mon, 29 Apr 2019 02:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पर की गई बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए यहां लंबी लाइन लगेगी। इसके लिए कलक्ट्रेट में व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशियों के साथ आने वाले जुलूसों को कलक्ट्रेट के बाहर ही रोक दिया जाएगा। भाजपा, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी आज ही नामांकन दाखिल करेंगे।
उपचुनाव के नामांकन के लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 29 अप्रैल को अंतिम दिन है। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में अपना फार्म जमा कर सकते हैं।
अब तक सिर्फ चार प्रत्याशियों ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि 79 दावेदार फार्म ले गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अंतिम दिन नामांकन के लिए लंबी लाइन लग सकती है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ उसके प्रस्तावक ही साथ जा पाएंगे। शेष को बाहर ही रोक दिया जाएगा।

तीन बजे तक कक्ष में प्रवेश करने वालों के ही जमा होंगे फार्म
ऐसा नहीं है कि दोपहर तीन बजे के बाद किसी का नामांकन पत्र जमा नहीं होगा। जो आवेदक तीन बजे तक नामांकन कक्ष में प्रवेश कर जाएगा, उस प्रत्येक आवेदक का फार्म जमा होगा। इस प्रक्रिया में भले ही कितना भी समय लग जाए।
30 को होगी फार्मों की जांच
नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल को होगी। दो अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। उत्तर विधानसभा सीट के लिए 19 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के साथ 23 मई को नतीजे आएंगे।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। भाजपा ने इस सीट पर पुराने भाजपाई पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने रणवीर शर्मा और सपा ने सूरज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव के मैदान में प्रसपा ने दिलीप बघेल पर दांव खेला है।