{"_id":"07c721296243cdcb385f308cc9de0609","slug":"nodule-hsaagi-kailash-sang-bomb-bomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुत्थी हसाएगी, कैलाश गाएंगे ‘बम-बम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुत्थी हसाएगी, कैलाश गाएंगे ‘बम-बम’
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज महोत्सव की शान में चार चांद लगाने के लिए गायक शान होंगे तो कैलाश खेर भी। कामेडी नाइट के जरिए गुत्थी और राजीव ठाकुर हंसाएंगे तो वहीं लेजर शो महोत्सव का पहली बार हिस्सा बनेगा। महोत्सव में पहली बार ही पालीवाल पार्क, शहीद स्मारक, आगरा किला और आगरा कालेज में कार्यक्रम होंगे, जबकि सूरसदन की जगह इस बार शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया जाएगा। सूरसदन में नाटकों का मंचन किया जाएगा।
18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले ताज महोत्सव के कलाकार शुक्रवार को फाइनल कर दि गए। महोत्सव समिति ने कार्यक्रम की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी। इससे महोत्सव को 12 दिन पहले से प्रचारित किया जा सकेगा। 10 दिवसीय महोत्सव में गजल गायिका पीनाज मसानी, वारसी बंधुओं की कव्वाली, गायक ज्योति रमन अय्यर भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्थानीय कलाकारों को सदर बाजार में मंच दिया गया है, जबकि सूरसदन में नाटकों का मंचन होगा। आगरा किला में भी महोत्सव के दौरान 24 फरवरी को शाम सजेगी।
शिल्पग्राम में रात 8 बजे
दिन कलाकार
18 फरवरी ब्रज की होली, लेजर शो, कैलाश खेर
19 फरवरी गजल गायिका पीनाज मसानी
20 फरवरी कामेडी नाइट सुनील ग्रोवर (गुत्थी), राजीव ठाकुर, एहसान कुरैशी
21 फरवरी वारसी ब्रदर्स की कव्वाली
22 फरवरी कवि सम्मेलन, राम की शक्तिपूजा नृत्य नाटिका
23 फरवरी रॉक बैंड परिक्रमा, मृग्या, देस-परदेश
24 फरवरी टेलेंट आफ आगरा
25 फरवरी मीर ओ गालिब कुल हिंद मुशायरा
26 फरवरी गायक ज्योति रमन अय्यर
27 फरवरी गायक शान और स्टार नाइट
24 को सजेगी आगरा किला में शाम
आगरा। ताज महोत्सव के तहत आगरा किला के दीवान ए आम में शाम सात बजे से शास्त्रीय वादन होगा। इसमें पं. रोनू मजूमदार को बांसुरी वादन और पदम भूषण बेगम परवीन सुल्ताना का शास्त्रीय गायन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
दिखेगी लघु भारत की झलक
21 फरवरी को शहीद स्मारक, पालीवाल पार्क और आगरा कालेज में कार्यक्रम किए जाएंगे। शहीद स्मारक पर लोक गायक और लोक विधा जिकड़ी होगी तो आगरा कालेज में ब्रज लोक नृत्य, मोहन वीणा और कुचीपुड़ी नृत्य होगा। पालीवाल पार्क में 21 और 22 फरवरी को पैनोरमा आफ डांस और जश्न ए कव्वाली होगा।
ये होंगे सूरसदन में कार्यक्रम
18 फरवरी नाटक अतिथि देवो भव:
19 फरवरी भगत- वध विरुद्ध
20 फरवरी जात न पूछो साधु की
21 फरवरी भगत- एक रुपया एक ईंट
22 फरवरी कथक, सितार, शास्त्रीय गायन
23 फरवरी नाटक- रंग मानसरोवर
24 फरवरी नाटक- व्यक्तिगत
25 फरवरी नाटक- सखाराम बाइंडर
26 फरवरी नाटक- आस्कर वाइल्ड