{"_id":"5ee869cb8ebc3e430f3f74a4","slug":"nodal-officer-m-devraj-visits-sn-medical-college-covid-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों के इलाज की नब्ज टटोलने एसएन पहुंचे नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों के इलाज की नब्ज टटोलने एसएन पहुंचे नोडल अफसर
Tue, 16 Jun 2020 12:14 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
एसएन पहुंचे नोडल अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्घि हो सकती है। अभी से कोविड अस्पताल, उनमें वेंटिलेटर, पर्याप्त बेड व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। कोविड अस्पतालों में माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाया जाए।
इसी क्रम में एसएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने नोडल अधिकारी एम. देवराज पहुंचे। इमरजेंसी में ट्रायज ओपीडी में निरीक्षण किया। यहां स्क्रीनिंग, मरीजों को भर्ती करने, केस हिस्ट्री का हाल देखा। सौ बेड के बन रहे नए आइसोलेशन वार्ड का उन्होंने निरीक्षण किया और यहां अभी तक उपलब्ध कराईं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
चिंताजनकः 14 दिन में 20 संक्रमितों की मौत, मृतकों में 85 प्रतिशत बुजुर्ग
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को एम देवराज ने सर्किट हाउस में तीन घंटे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा की थी। उन्होंने नए कोविड अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई, मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ, पीपीई किट्स आदि की उपलब्धता पूछी।

डीएम व सीएमओ को भविष्य में संक्रमितों की संख्या के उपचार के लिए निजी सेक्टर से वेंटिलेटर व विशेषज्ञ चिकित्सक का इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने संसाधनों की उपलब्धता के लिए शासन से वित्तीय मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
1. एसएन प्राचार्य को निर्देश: नॉन कोविड व कोविड मरीजों के लिए इमरजेंसी, सेमी इमरजेंसी के उपचार का प्रबंधन और उनकी स्क्रीनिंग
प्रोटोकॉल के तहत की जाए।
2. सीएमओ को निर्देश: संक्रमण की रोकथाम के लिए सर्विलांस, सैंपलिंग, मरीजों के लिए एबुलेंस व त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

कमला नगर, सीता नगर में कंटेनमेंट जोन में व्यवस्थाएं देखीं
एम देवराज और प्रो. राहुल जनक ने सोमवार को कमला नगर, सीता नगर में कंटेनमेंट प्लान का निरीक्षण किया था। कीठम में संक्रमितों के लिए बने एल-1 श्रेणी के आइसोलेशन सेंटर पहुंचे। यहां बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली।
सबसे पहले वह कमला नगर ए ब्लॉक पहुंचे थे। यहां उन्हें 289 घरों का रजिस्टर में सर्वे होता मिला। वहां मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों के बारे में फीडबैक लिया। पैरामेडिकल स्टाफ ने बताया कि क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा लक्षण सामने आ रहे हैं। उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं हैं। यमुना पार स्थित सीता नगर में भी कंटेनमेंट प्लान देखा।