फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no waterlogging near Taj Mahal now

Agra: ताजमहल के पास अब नहीं होगा जलभराव...नगर निगम ने किया ये इंतजाम, एक सप्ताह तक चला विशेष अभियान

Sat, 26 Jul 2025 09:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Jul 2025 09:03 PM IST
सार

ताज के पश्चिमी गेट पर बारिश में जलभराव हो जाता था। पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इससे राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने जंगी खां नाले की सफाई कराई है।

विज्ञापन
no waterlogging near Taj Mahal now
सफाई करते निगम कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा  में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर बारिश से होने वाला जलभराव अब नहीं होगा। नगर निगम ने जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए एक सप्ताह तक जंगी खां नाले की तली झाड़ सफाई कराई है।
विज्ञापन


बारिश के समय नाले के ओवरफ्लो होने से ताजमहल के पश्चिमी गेट, नील तिराहा और शाहजहां गार्डन पर जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती थी। इससे पर्यटकों को भी परेशानी होती थी। यह नाला लगभग तीन सौ मीटर आगे जाकर अंडरग्राउंड हो जाता है। 
विज्ञापन


 

ताज के 500 मीटर क्षेत्र में वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध है, इसलिए सफाई कार्य मैनुअल कराया गया। ताजगंज जोन के जेडएसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि नाला पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। पानी की निकासी में कोई रुकावट नहीं होगी। 

अब यहां पर जलभराव की समस्या नहीं होगी। एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस पहल से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और ताजमहल के समीप का वातावरण भी साफ व स्वच्छ बना रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed