{"_id":"5e51714c8ebc3ef3f60e4ecf","slug":"no-thel-in-dengrus-zone-mainpuri-news-agr4306558178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंजर जोन से हटाए जाएंगे पथ विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंजर जोन से हटाए जाएंगे पथ विक्रेता
विज्ञापन
22एमएनपी-09-नगर पालिका के बाहर सड़क पर खड़े फलों के ठेले
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बाजार को अतिक्रमण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका ने शहर को डेंजर और सेफ जोन में बांटा है। डेंजर जोन में हथठेल और पथ विक्रेताओं को व्यापारी करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर उसने जुर्माना वसूला जाएगा।
शहर के प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या रहती है। जाम का प्रमुख कारण अवैध पार्किंग और फुटपाथ पर लगने वाली दुकानें और हथठेला हैं। अमर उजाला के अभियान के बाद पुलिस ने अवैध पार्किंग पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नगर पालिका ने भी कार्य योजना तैयार कर ली है। पालिका ने शहर को डेंजर और सेफ जोन में बांटा है। डेंजर जोन में हथठेला वाले और पथ विक्रेता व्यापारी नहीं कर सकेंगे। व्यवस्था के तहत पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पथ विक्रेताओं को चिह्नित करके उन्हें रजिस्ट्रेेशन कार्ड जारी करने की कवायद की जा रही है। शहर में अभी तक पथ विक्रेताओं के रूप में 603 लोगों ने पंजीकरण कराया है।
डेंजर जोन में नहीं दिया जाएगा प्रवेश
जिला नगरीय विकास अभिकरण और नगर पालिका ने शहर के अंदर डेंजर जोन निर्धारित किए हैं। इन डेंजर जोन में हथठेला वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हथठेला वालों को सेफ जोन में ही रखा जाएगा। लेनगंज, बजाजा बाजार, रायजादा रोड, आगरा रोड पर सिटी डाकघर से बड़े चौराहे तक। कृष्णा टाकीज रोड पर बड़े चौराहे से घंटा घर चौराहे तक, क्रिश्चियन तिराह, बड़े चौराहे से करहल रोड पुलिस चौकी आदि स्थानों को डेंजर जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शहर में 603 पथ विक्रेताओं के पंजीकरण कराए गए हैं। उन्हें कार्ड जारी किया जा रहा है। वे गले में कार्ड डालकर अपनी दुकान लगाएंगे। डेंजर जोन में जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
लालचंद्र भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
बोले हथठेला वाले
सभी पथ व्यापारियों से नगर पालिका समान व्यवहार करे। हम व्यवस्था बनाने में पालिका प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
-बृजेश कुमार
जाम का कारण सिर्फ हथठेला वाले ही नहीं है। दुकानदार भी अतिक्रमण किए हुए हैं। साथ ही दुकानों के आगे ही वाहन खड़ा करते हैं। इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
-रामनरायन सिंह
नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई के नाम पर गरीब हथठेला वालों का उत्पीड़न न करे। जहां जगह देंगे हम व्यापार करने को तैयार हैं।
-सुरेंद्र सिंह
हथठेल वालों की कोशिश होती है कि उनकी वजह से यातायात प्रभावित न हो। नगर पालिका का पूरा सहयोग किया जाएगा।
-विशुन दयाल