फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Security Guard For Gold At Agra Manappuram Office

सुरक्षा में चूक: करोड़ों का सोना रखने वाली फाइनेंस कंपनी में गार्ड तक नहीं, आगरा में हैं सात शाखाएं

Sun, 18 Jul 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Jul 2021 12:26 AM IST
सार

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के मुताबिक, गोल्ड लोन कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि गार्ड नहीं है। छह महीने से ही सुरक्षा में कोई तैनात नहीं है। 

विज्ञापन
No Security Guard For Gold At Agra Manappuram Office
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में कोई गार्ड तक नहीं था। यह बात पुलिस की पूछताछ में भी सामने आई। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की आगरा में सात शाखाएं हैं। इनमें कमला नगर, बोदला, कारगिल पेट्रोल पंप चौराहा, शास्त्रीपुरम, न्यू आगरा, लंगड़े की चौकी और फतेहाबाद रोड पर हैं। इनमें पांच-पांच कर्मचारी काम करते हैं। कमला नगर शाखा में कुछ कर्मचारी कुछ महीने पहले ही आए थे। सूचना पर वह भी पहुंच गए।

विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के मुताबिक, गोल्ड लोन कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि गार्ड नहीं है। छह महीने से ही सुरक्षा में कोई तैनात नहीं है। इससे पहले कई बार कंपनी के आफिस में पुलिस ने चेकिंग की थी। तब भी गार्ड तैनात करने के बारे में बोला गया था। उधर, घटना की जानकारी पर दूसरी शाखा के कर्मचारी आ गए। वहीं कुछ ग्राहक भी पहुंचे। उन्होंने अपने सोने के जेवरात को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


अब तक की सबसे बड़ी डकैती
आगरा में यह अब तक की सबसे बड़ी डकैती की वारदात है। इससे पहले बदमाशों ने 21 जून 2015 को सराफ रिंकू बंसल से विजय नगर कॉलोनी में सात किलोग्राम सोना लूटा था। तब सोने की कीमत 1.85 करोड़ रुपये थी। पुलिस ने छह बदमाश पकड़े थे। मगर, सोना बरामद नहीं हो सका था। वहीं जनवरी 2020 में शमसाबाद में सराफ दंपति की हत्या करके 11 किलोग्राम सोना, 24 किलोग्राम चांदी के जेवरात और 13.50 लाख रुपयें लूटे गए थे। अब मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से बदमाश 17 किलोग्राम सोना लूटकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में पहले भी पड़ी थी डकैती
इससे पहले भी अगस्त 2013 में बोदला स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में दस मिनट में बदमाशों ने आठ किलोग्राम सोना लूटा था। 1.28 लाख रुपये कैश भी लूटकर ले गए थे। बाद में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा था। एक व्यक्ति ने रेकी करके लूट कराई थी। सात महीने पहले सदर में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में डाका डाला गया था। बदमाश 56.94 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था।

बदमाश सराफों को बना रहे निशाना
शहर में लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। पुलिस एक घटना का खुलासा करती है, तभी दूसरी वारदात हो जाती है। हाल ही में सेक्टर एक में एक बदमाश ने सराफ को लूटने का प्रयास किया था। मगर, बदमाश भाग गया था। एसएन मेडिकल कालेज के पास पुलिस चेकिंग के नाम पर सराफ से पांच लाख का सोना ले गए थे। शुक्रवार को प्रकाश नगर में ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने सराफ की दुकान से सोने से भरा डिब्बा चोरी कर लिया था। 

प्रबंधक ने दिखाई सूझबूझ, लॉकर खोलने पर बजाया सायरन
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के शाखा प्रबंधक विजय नरविया ने पुलिस को बताया कि लॉकर में हाईटेक लॉक होता हैं। लॉकर को खोलने के लिए अनलॉक करना होता है। अगर, कोई बिना अनलॉक किए लॉकर में चाबी लगाता है तो सायरन बजने लगता है। इसका सीधा संबंध दिल्ली मुख्यालय से होता है। यही वजह है कि बार-बार सायरन बज रहा था। दिल्ली मुख्यालय में संदेश आने पर पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस के साथ ही अपनी शाखा के अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी।

मौसम: रेगिस्तान बारिश से तरबतर, आगरा में पड़ रहा सूखा, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल

आगरा डकैती कांड: पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो लुटेरे, मुठभेड़ में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed