{"_id":"6971402b4bda1f5c7f0a4875","slug":"no-salary-until-testimony-is-given-agra-news-c-364-1-sagr1046-124022-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जब तक गवाही नहीं...तब तक वेतन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जब तक गवाही नहीं...तब तक वेतन नहीं
Thu, 22 Jan 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शहर में थाने में तैनात होने के बाद भी तीन साल पुराने मुकदमे में पुलिसकर्मी सोनम देवी गवाही देने अदालत में हाजिर नहीं हो सकीं। इस पर विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए हैं।
विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट सोनिका चौधरी की अदालत में थाना मनसुखपुरा से संबंधित छेड़छाड़, गाली-गलौज, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धारा में वर्ष 2022 में दर्ज प्राथमिकी का मुकदमा लंबित है। मुकदमे में अन्य सभी की गवाही हो चुकी है। कई बार आदेश पारित करने के बाद भी वह अदालत में गवाही देने के लिए हाजिर नहीं हुईं। जबकि महिला पुलिसकर्मी सोनम देवी की तैनाती लोहामंडी थाने में है। संवाद