फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no rain, plantation of paddy is deleying

बारिश न होने से लेट हो रही धान की रोपाई

Fri, 12 Jul 2019 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
no rain, plantation of paddy is deleying
मथुरा। धान की रोपाई को लेकर आसमान की ओर देख रहे किसानों की आंखें पथरा गई हैं। इंद्रदेव की झोली से पानी की एक एक बूंद टपकने की उम्मीद लेकर किसान हर बार आसमान की ओर देख रहे हैं और फिर मायूस होकर गर्दन नीची कर लेते हैं। बारिश न होने पर धान की रोपाई भी देर होने को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में 70 हजार से अधिक किसान 60 हजार से अधिक हेक्टेयर में धान की रोपाई करते हैं। इसके अलावा 30 हजार हेक्टेयर में बाजरा, 20 हजार हेक्टेयर में कपास व 250 हेक्टेयर में उड़द, मूंग व तिल पैदा होता है, लेकिन इस बार बारिश में देरी होने से किसान परेशान हैं। जिले के निचले इलाकों व जहां पानी के इंतजाम हैं, वहां तो किसानों ने जैसे तैसे कर धान की रोपाई की जुगाड़ कर ली, लेकिन राया, बलदेव, नौहझील, मथुरा ब्लाक के किसान खासे परेशान हैं। यहां के किसान बार बार आसमान की ओर देख रहे हैं। महावन तहसील के गांव कारब अड्डा निवासी किसान चेतराम सिंह, महावीर सिंह का कहना है कि उनकी 20 बीघा से अधिक धान की नर्सरी तैयार है, लेकिन बारिश न होने और मांट ब्रांच में पानी कम होने के चलते धान की रोपाई नहीं हो पा रही, किशनपुर के गुड्डू व कारब के राकेश कुमार व अड्ड़ा के राजाराम सिंह व प्रेमपाल कहते हैं कि कारब रजबहा में भी पानी नहीं है। नर्सरी तैयार है, धान रोपाई का समय निकला जा रहा है। इससे वे नलकूप चलाने को मजबूर हैं, जो महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed