फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no prasad in temple of mathura withour licence

मथुरा के इन प्रसिद्ध मंदिरों में अब बिना लाइसेंस नहीं बंटेगा प्रसाद

Mon, 20 Nov 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 20 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
no prasad in temple of mathura withour licence
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
देश-विदेश में कान्हा के भक्तों को प्रसाद उपलब्ध कराने वाले ब्रज के प्रख्यात मंदिरों को अब प्रसाद बनाने का लाइसेंस लेना होगा। पहले चरण में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, बांकेबिहारी, द्वारिकाधीश और रंगजी महाराज मंदिर में बनने वाले प्रसाद को फूड लाइसेंस की प्रक्रिया के अधीन लाया जा रहा है। इतना ही नहीं, मंदिरों को प्रसाद के लिए कच्ची खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले भी इसी दायरे में होंगे।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा, वृंदावन के साथ गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, महावन, बलदेव स्थित प्रख्यात मंदिरों में भक्तों के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। यह प्रसाद देश-विदेश में लाखों भक्तों तक पहुंचता है। 
विज्ञापन


इस स्थिति में अब इन मंदिरों में तैयार हो रहे प्रसाद को खाद्य विभाग के मानकों पर कसने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत संबंधित मंदिरों को फूड लाइसेंस लेने होंगे। इस प्रक्रिया में उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो इन मंदिरों को कच्ची खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि प्रसाद्म योजना के तहत मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर के पैटर्न पर ब्रज के मंदिरों के प्रसाद को तय मानकों के अनुरूप तैयार कराने की पहल की जा रही है। मंदिरों को फूड लाइसेंस भी लेने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed