फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No nutrition received for four months

Agra News: चार माह से नहीं मिला पोषाहार

Wed, 22 Jan 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
No nutrition received for four months
कासगंज। जिले में बच्चों को पोषित करने में लापरवाही हो रही है। अक्तूबर माह से महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग को पोषाहार की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे 2445 आंगनबाड़ी केंद्रों पर इनका वितरण नहीं हो पा रहा। जिले के 8990 बच्चे कुपोषित, अतिकुपोषित श्रेणी में हैं।शासन से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। आयुवर्ग के हिसाब से पोषाहार की व्यवस्था है। 2445 केंद्रों से 266523 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलता है। इनमें 32880 गर्भवती व धात्री महिलाएं हैं। 233643 बच्चों को योजना का लाभ मिलता है। सरकार की संस्था से पोषाहार की सप्लाई दी जाती है। इसे आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता है। संस्था के माध्यम से पोषाहार की आपूर्ति समय से नहीं होने के कारण बच्चों और महिलाओं को इसका वितरण नहीं हो पाता है। अक्तूबर से केंद्रों पर पोषाहार का वितरण नहीं हो रहा है।आरती बताती हैं कि तीन माह पहले बच्चे को जन्म दिया है। चार माह से पोषाहार नहीं मिला है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषाहार नहीं आने की बात कहती है। सुधा का कहना हैं कि वह चार माह की गर्भवती है। परिवार की स्थिति अच्छी नहीं है। चार माह से पोषाहार नहीं मिला है। डाक्टर ने खून की कमी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed