{"_id":"66f62c5f2e52e3410b04421c","slug":"no-entry-of-vehicles-at-janakpuri-site-for-six-hours-see-route-plan-here-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janakpuri Mahotsav 2024: जनकपुरी स्थल पर छह घंटे वाहनों की रहेगी नो एंट्री, यहां देखें रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janakpuri Mahotsav 2024: जनकपुरी स्थल पर छह घंटे वाहनों की रहेगी नो एंट्री, यहां देखें रूट प्लान
Fri, 27 Sep 2024 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:24 AM IST
सार
आगरा में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन शाहगंज में हो रहा है। ऐसे में एमजी रोड-2 मार्ग पर यातायात व्यवस्था में 29 सितंबर से 2 अक्तूबर बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
आगरा रूट डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पुराने इलाके में 28 सितंबर को रामबरात निकाली जाएगी। 29, 30 सितंबर व 1, 2 अक्तूबर को शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में जनकपुरी का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर 5 दिन डायवर्जन रहेगा। जनकपुरी की तरफ शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नो एंट्री भी रात 2 बजे से 5 के बीच ही खोली जाएगी।
सहायक पुलिस आयुक्त सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जनकपुरी के आयोजन के दौरान कोठी मीना बाजार स्थित जनकपुरी के कार्यक्रमों के आयोजन की अवधि में शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- वीवीआईपी/वीआईपी वाहन जूता प्रदर्शनी भवन स्थित पार्किंग में खड़े होंगे।
- बारहखंभा, भोगीपुरा चौराहा, रुई की मण्डी, तहसील चौराहा, कलैक्ट्रेट, सुभाष पार्क, एमजी रोड, पंचकुइयां, लोहामंडी की तरफ से आने वाले वाहनों को जीआईसी मैदान पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जाएगा।
- बोदला चौराहा, मारुति एस्टेट, पृथ्वीनाथ फाटक, सीओडी, रामनगर की पुलिया की तरफ से आने वाले वाहन उमंग वाटिका मोक्षधाम (साकेत चौराहे के निकट) पार्क होंगे।

आंतरिक डायवर्जन
. कोठी मीना बाजार स्थित जनकपुरी की तरफ मारुति स्टेट, रामनगर पुलिया, सीओडी तिराहा, भोगीपुरा, रुई की मंडी, तहसील, पचकुइयां, जयपुर हाउस, लोहामंडी से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन (कार, ऑटो, ई- रिक्शा, मोटरसाइकिल) शाम 4 बजे से प्रतिबंधित रहेगा।
. बोदला या मारुति एस्टेट से पंचकुइयां की तरफ जाने वाले वाहन जगदीशपुरा और लोहामंडी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
. एमजी रोड से आने वाले वाहन, जिन्हें बोदला या लोहामंडी की तरफ जाना है, वे सेंट जोंस से लोहामंडी एवं जगदीशपुरा होकर जा सकेंगे।
. लोहामंडी से भोगीपुरा, पृथ्वीनाथ फाटक, रुई की मंडी, मारुति एस्टेट की तरफ जाने वाले वाहन लोहामंडी तिराहे से पंचकुइयां, तहसील या सोरों कटरा से जाएंगे।
. पृथ्वीनाथ फाटक से लोहामंडी की तरफ जाने वाले वाहन शंकरगढ़ की पुलिया से रामनगर की पुलिया, मारुति एस्टेट से बोदला, जगदीशपुरा होकर जा सकेंगे।
. मारुति एस्टेट से लोहामण्डी जाने वाले वाहन मामा चिकन से देवांश लाइफकेयर होम्यो क्लीनिक से जयपुर हाउस होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।