फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No entry in Kheragarh affected business, traders met the Police Commissioner along with the MLA.

Agra News: खेरागढ़ में नो एंट्री से व्यापार प्रभावित, विधायक के साथ पुलिस कमिश्नर से मिले व्यापारी

Sun, 07 Dec 2025 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
No entry in Kheragarh affected business, traders met the Police Commissioner along with the MLA.
खेरागढ़। कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक का प्रतिबंध व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को रास नहीं आ रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने विधायक भगवान सिंह कुशवाहा से मिल बताया कि भारी वाहनों पर लगे प्रतिबंध से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उनके मालवाहक वाहन बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार को विधायक भगवान सिंह कुशवाहा से मिल व्यापारियों ने समस्या बताई। विधायक ने पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि आज से कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर समय की पाबंदी लागू नहीं होगी।
विज्ञापन


परंतु स्कूल आने जाने के समय का विशेष ध्यान रखना होगा और उस दौरान भारी वाहनों को रोक दिया जायेगा। बता दें कि जगनेर आगरा मार्ग पर बकालपुर के पास नहर पुलिया चौड़ीकरण का कार्य चलने के कारण समस्त वाहन कस्बा खेरागढ़ होते हुए गुजर रहे हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनीं रहती है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसी काे ध्यान में रखते हुए चार दिसंबर से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। निगरानी को मुख्य चौराहों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed