फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Entry In Home To Son Who Come From Noida During Lockdown

कोरोना की दहशतः लॉकडाउन में घर लौटे बेटे को नहीं दिया प्रवेश, बाहर गुजारी रात

Wed, 22 Apr 2020 04:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
No Entry In Home To Son Who Come From Noida During Lockdown
घर के बाहर चारपाई पर बैठा अनुराग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में नोएडा से घर आए युवक को परिवार के लोगों ने घर में नहीं घुसने दिया। घर के बाहर पांच मीटर की दूरी पर उसकी चारपाई डाल दी गई। पूरी रात युवक घर के बाहर लेटा रहा। बुधवार की सुबह परिवार के लोग उसको अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसको जांच के बाद घर में ही परिवार के सदस्यों से अलग रहने की सलाह देकर वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी अनुराग उर्फ टीटू दिवाकर नोएडा में सेक्टर-16 में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह होली के बाद मैनपुरी से ड्यूटी करने नोएडा गया था। लॉकडाउन के चलते वह नोएडा में कंपनी में ही रुक गया। 18 अप्रैल को ठेकेदार ने उसको कंपनी से निकाल दिया।
विज्ञापन


वह 18 अप्रैल को नोएडा से चल दिया। नोएडा से वह ट्रक से 19 अप्रैल को आगरा तक पहुंचा। 20 अप्रैल को ट्रक से 21 अप्रैल की शाम करहल एक्सप्रेस वे तक पहुंच गया। 21 अप्रैल की रात वह पैदल ही मैनपुरी के लिए चल दिया। रात एक बजे वह घर पहुंच गया। जब उसने दरवाजा खुलवाया तो परिवार के लोगों ने उसको घर में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर चारपाई डालकर उसको रातभर वहीं रुकने को कहा। बुधवार की सुबह परिवार के लोग उसको अस्पताल ले गए। अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसको घर में ही परिवार के सदस्यों से अलग रहने की सलाह देकर वापस भेज दिया गया। 

इकलौते बेटे से बनाई दूरी 
अनुराग अपने मां बाप का इकलौता बेटा है। जब वह नोएडा में था तो मां बाप रोजाना फोन पर उसका हालचाल पूछते थे। जब वह घर आया तो उससे दूरी बना ली। मां की जब ममता जागी तो बुधवार की सुबह उसको काफी दूर से चाय पीने को दी।

पिता श्यामाचरन के साथ मां भी अनुराग का सारा सामान लेकर जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टरों द्वारा कुछ नहीं होने की बात कहने पर मां की चिंता कम हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed