फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Confidence Motion against Bjp Jila Panchayat Adhyaksh Prabal Pratab

भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, डीएम ने दी तारीख

Fri, 28 Jun 2019 05:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 Jun 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
No Confidence Motion against Bjp Jila Panchayat Adhyaksh Prabal Pratab
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल के खिलाफ 28 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। इसे जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने स्वीकार कर लिया। अब 12 जुलाई को बहस के बाद मतदान होगा। इसमें अध्यक्ष को बहुमत साबित करना होगा। 
विज्ञापन


जिला पंचायत के 51 में से 28 सदस्यों ने 21 जून को डीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। डीएम ने परीक्षण के बाद इन प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए अगली बैठक की घोषणा कर दी। 12 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में पूर्वाह्न 10.30 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी।
विज्ञापन


इसके बाद अध्यक्ष को बहुमत साबित करना होगा। इसके लिए उन्हें कम से कम 26 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी। बता दें कि वर्ष 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मार्च 2018 में प्रबल प्रताप ने तख्ता पलट करते हुए सपा की कुशल यादव की कुर्सी पर कब्जा कर लिया था। वह सवा साल ही अध्यक्ष रह पाए। इस बीच एक गुट ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। इसमें समाजवादी पार्टी की कुशल यादव अध्यक्ष बनी थीं। लेकिन, 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के प्रबल प्रताप ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर इस पर कब्जा कर लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष का बमुश्किल डेढ़ साल कार्यकाल शेष है। सितंबर 2020 में इस चुनाव की घोषणा हो सकती है।

प्रबल प्रताप को एससी आयोग के अध्यक्ष डा. रामशकंर कठेरिया का समर्थन था। जिला पंचायत की कुर्सी पर बैठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले जब कठेरिया और प्रो. एसपी सिंह बघेल के बीच विवाद गहराया तो प्रबल प्रताप सिंह कठेरिया के साथ खड़े हो गए।

उन्होंने एसपी सिंह बघेल के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस तक कर डाली। जबकि एसपी सिंह बघेल तब प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। मगर, प्रबल प्रताप सफल नहीं हो पाए।

तमाम कोशिशों के बावजूद एसपी सिंह बघेल न सिर्फ आगरा लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट लाने में सफल रहे बल्कि सांसद भी चुने गए। इस बार तख्ता पलट के पीछे भाजपा के ही एक खेमे के हाथ माना जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है। इस पर 12 जुलाई को बैठक होगी। बहस के बाद मतदान होगा। 

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मेरे पास पूर्ण बहुमत है। 12 जुलाई को इसे साबित भी करूंगा। मुझे पार्टी का भी पूरा समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed