फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No cases are pending in any direction: District Magistrate

किसी दिशा में कोई प्रकरण नहीं रहे लंबित : जिलाधिकारी

Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
No cases are pending in any direction: District Magistrate
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने ढोलना में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान गत थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों और उनके निस्तारण की भी समीक्षा की गई। प्रार्थनापत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीमों को पुलिस के साथ मौके पर भेजा। इस दौरान 3 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्त राजस्वकर्मियों और लेखपालों को निर्देश दिए कि पैमाइश, मेड़ बंदी, भूमि व संपत्ति पर अवैध कब्जा, उत्पीड़न, आपसी विवाद सहित समस्त भूमि विवादों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसे विवादों को किसी भी दशा में आगे बढ़ने का मौका नहीं दें। ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में कोई प्रकरण लंबित नहीं रहे। थाना समाधान दिवस पर एसडीएम संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed