फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No bookings available on trains ahead of the festival; mounting waitlists add to passengers' woes.

Agra News: त्योहार से पहले ट्रेनों में नो बुकिंग, बढ़ती वेटिंग ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

Sat, 19 Sep 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
No bookings available on trains ahead of the festival; mounting waitlists add to passengers' woes.
आगरा। अक्तूबर में आने वाले बड़े त्योहारों पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों की मुश्किलें अभी से बढ़ गई हैं। लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना तो दूर, वेटिंग लिस्ट का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। हालात यह हैं कि कई व्यस्त ट्रेनों में नो-बुकिंग के हालात बन चुके हैं, जिससे यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

कई ट्रेनों के स्लीपर में त्योहारों के आसपास 50 तक वेटिंग है। आगरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी तृतीय में करीब 45 वेटिंग चल रही है। मालवा एक्सप्रेस में स्लीपर की बुकिंग कई तारीखों पर बंद है। हुजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस में स्लीपर में 24 और एसी तृतीय में करीब 20 तक वेटिंग है। तमिलनाडु एक्सप्रेस में भी वेटिंग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस में 38 से 40, मदुरई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर से एसी तक, केरल एक्सप्रेस में 45 से 65, भोपाल एक्सप्रेस में स्लीपर में 35, झेलम एक्सप्रेस में 32 से 50 और मंगला एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी, अमृत भारत एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है। बता दें आगरा कैंट से 50 हजार और आगरा फोर्ट से प्रतिदिन करीब 14 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed