फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No arrangement for dengue investigation in the district amidst the havoc of fever

बुखार के कहर के बीच जिले में नहीं डेंगू जांच की व्यवस्था

Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
No arrangement for dengue investigation in the district amidst the havoc of fever
मैनपुरी। करीब 21 लाख की आबादी वाले आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के गृह जनपद मैनपुरी में डेंगू की जांच के इंतजाम नहीं हैं। यहां सामान्य जांच पर ही प्लेटलेट्स के आधार पर मरीजों को डेंगू का उपचार दिया जा रहा है। गंभीर मरीजों की जांच के लिए नमूने मेडिकल कॉलेज आगरा और मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कई मरीजों में डेंगू के लक्षण भी मिले हैं। इसके बाद भी जिले कि किसी भी अस्पताल में डेंगू जांच की व्यवस्था नहीं है। विशेषकर जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बाहर से जांच करानी पड़ रही है। डेंगू जांच की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के पास एक ही जवाब है कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों से डेंगू जांच के लिए किट की मांग की है। किट प्राप्त होते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि अस्पताल में वर्तमान में डेंगू जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड से जांच पर नहीं है विभाग को भरोसा
चिंता की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग कार्ड से डेंगू की जांच पर भरोसा नहीं कर रहा है। जबकि मेडिकल और निजी अस्पतालों में कार्ड उपलब्ध हैं। सवाल ये है कि यदि विभाग कार्ड की जांच को नहीं मानता है तो फिर कार्ड पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती।
सामान्य जांच के आधार पर हो रहा इलाज
सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि अस्पताल में फिलहाल डेंगू जांच की किट उपलब्ध नहीं है। सीवीसी जांच की व्यवस्था है। इसमें प्लेटलेट्स की रिपोर्ट उपलब्ध होती है। प्लेटलेट्स के आधार पर ही मरीजों को डेंगू की संभावना से रोकने के लिए उपचार दिया जा रहा है।

जिले में डेंगू जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं है। शासन को सूचना दी गई है। उम्मीद है कि जांच के लिए शीघ्र किट उपलब्ध होगी। लोग भयभीत न हों बुखार आने पर तुरंत उपचार लें।
डॉ. पीपी सिंह सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed