{"_id":"60531d068ebc3e8ca62a3aae","slug":"nizamuddin-nanded-special-train-will-run-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: होली पर चलेगी निजामुद्दीन-नांदेड़ स्पेशल, रेलवे ने छह ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: होली पर चलेगी निजामुद्दीन-नांदेड़ स्पेशल, रेलवे ने छह ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया
Fri, 19 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने के साथ ही दीवाली और छठ पूजा पर चलाईं गईं ट्रेनों को जून तक बढ़ा दिया है। गाड़ी संख्या (04038) हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन 25 मार्च से प्रत्येक बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन से रात्रि 11:15 बजे चलेगी, जोकि 12:45 बजे मथुरा, 1:20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, हबीबगंज होकर नांदेड़ पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या (04037) 27 मार्च से प्रत्येक शनिवार को नांदेड़ से चलकर सुबह 6:45 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या (09069) ओखा (गुजरात) से 15 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को संचालित होने वाली यह ट्रेन ओखा, द्वारिका, खंभालिया, जाम नगर, हापा, राजकोट, सुरेंद्र नगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आनंद, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, आगरा फोर्ट, कानपुर होकर प्रयागराज और वाराणसी पहुंचेगी। आगरा फोर्ट पर दोपहर 3:20 पर रुकेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या (09070) वाराणसी से 17 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी, जोकि सुबह 7:25 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
रेलवे ने गाड़ी संख्या (05045) प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली पूजा स्पेशल ओखा-गोरखपुर को 24 जून तक बढ़ा दिया है। इसी तरह गाड़ी संख्या (05046) गोरखपुर -ओखा स्पेशल को (प्रत्येक रविवार) को 27 जून तक बढ़ाया गया है। इसी तरह निजामुद्दीन से विशाखापत्तनम के लिए चलने वाली चार ट्रेनों को भी 30 जून और दो जुलाई तक बढ़ाया गया है। इन ट्रेनों को दीवाली पर 30 व 31 मार्च तक संचालित करने की घोषणा की गई थी। इन ट्रेनों का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर है।
विज्ञापन