{"_id":"620a4fd6b20d4f37561c7b3c","slug":"nityananda-trayodashi-maha-mahotsav-celebrated-at-chandrodaya-mandir-of-vrindavan-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में मनाया गया नित्यानंद त्रयोदशी महामहोत्सव, यह है मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में मनाया गया नित्यानंद त्रयोदशी महामहोत्सव, यह है मान्यता
Mon, 14 Feb 2022 06:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:19 PM IST
सार
गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय में माघ मास की त्रयोदशी को श्रील नित्यानंद महाप्रभु (जो श्री बलराम अवतार हैं) के आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को त्रयोदशी महामहोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
नित्यानंद महाप्रभु का हुआ महाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में सोमवार को भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव को बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों का चयन कर मंदिर को मनोहर रूप में सुसज्जित किया गया। इसके बाद छप्पन भोग, पालकी उत्सव एवं वैदिक मंत्रोच्चारण कर पंचगव्य, फलों के रस, औषधियों एवं पुष्पों से श्रीश्री निताई गौर का महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय में माघ मास की त्रयोदशी को श्रील नित्यानंद महाप्रभु (जो श्री बलराम अवतार हैं) के आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि श्रील नित्यानंद महाप्रभु द्वापर में प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण, त्रेता युग में श्रीकृष्ण के बडे़ भाई बलराम और कलिकाल में नित्यानंद महाप्रभु के रूप में सन् 1474 में पश्चिम बंगाल के बीरभूमि के छोटे से गांव एकचक्र में मुकुंद पंडित एवं पद्मावती के यहां अवतरित हुए थे।
विज्ञापन
नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव पर भक्तों को संबोधित करते हुए वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु ने नित्यानंद प्रभु को अपना सर्वोत्तम भक्त स्वीकार किया है। नित्यानंद महाप्रभु सभी जीवों के लिए गुरुतत्व है। वही अनादि मूल अक्षर ब्रह्म है। वह तो हमारे रहने का धाम है। जहां नित्यानंद हैं, वहां हम है। महामहोत्स में दिल्ली, गुरुग्राम, आगरा और मथुरा के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन