{"_id":"575c6a204f1c1b9b499c51ab","slug":"nirankari-devotees-brightened-kent-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी भक्तों ने चमकाया कैंट स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी भक्तों ने चमकाया कैंट स्टेशन
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
निरंकारी भक्तों ने चमकाया कैंट स्टेशन
- फोटो : Amar Ujala
संत निरंकारी मिशन और निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया। सेवादारों की टोलियों ने कुछ ही घंटों में स्टेशन को चमका दिया।
शुभारंभ करते हुए निरंकारी माता कांता जी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण मन को प्रसन्न करता है। हमें अपने घरों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों में भी साफ सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। सेवादारों ने गुुरु वंदना के बाद प्लेटफार्मों की धुलाई, सीढ़ियां, रेलिंग, प्याऊ और दफ्तरों के सामने की सफाई शुरू कर दी। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों ने इसकी सराहना की। अवसर पर रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान, सेवादल संचालिका स्वर्णलता, राजेश निरंकारी, विजय कश्यप, रंजना आदि का सहयोग रहा।