{"_id":"5c3b5ecebdec22732f092db0","slug":"nine-year-old-girl-raped-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में शर्मनाक वारदात, नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में शर्मनाक वारदात, नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
Sun, 13 Jan 2019 09:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना राया के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची शौच के लिए घर से निकली थी। फरार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म की यह वारदात रविवार की सुबह सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो मुकदमा दर्ज कराया गया है उसके मुताबिक बच्ची सुबह घर से शौच जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
तभी पड़ोस का एक युवक उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और उसे खेत में खींच ले गया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया लेकिन इसी बीच पास में मौजूद उसका साथी उसे ग्रामीणों से छुड़ाकर ले गया।
विज्ञापन
बच्ची को उसके परिवार वाले लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने पटवारी नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह घर से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है।